PlayBreaking News

Pulwama Mastermind Killed:पुलवाला हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान मारा गया, पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में शामिल आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान में अज्ञात शख्स ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि इस हमले में उसकी मौत हो गई है और घटना के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है।
Follow on Google News
पुलवाला हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान मारा गया, पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड में शामिल आतंकी हमजा बुरहान को मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले में उसकी मौत हो गई और घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हमजा पर आतंकियों को ट्रेनिंग देने और घुसपैठ में मदद करने के आरोप थे। 

मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में निशाना बनाया गया। कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में हमजा को कई गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Chattisgarh: पुलिस प्रमोशन पर बिलासपुर हाईकोर्ट की रोक, प्रमोशन प्रक्रिया जारी लेकिन नियुक्ति पर रोक

पुलवामा हमले का था साजिशकर्ता

हमजा बुरहान का नाम 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं में शामिल रहा है। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था, जिसमें 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक हमजा पाकिस्तान में खुद को टीचर बताता था, लेकिन पर्दे के पीछे आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। वह कई आतंकी संगठनों के संपर्क में रहकर गतिविधियों को अंजाम देता था।

पीओके में आतंकियों को देता था ट्रेनिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमजा बुरहान 2019 के बाद से कई आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों को ट्रेनिंग देने के साथ बॉर्डर पार घुसपैठ कराने में भी मदद करता था। पुलवामा हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन बालाकोट को अंजाम दिया था, जिसमें पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। 

ये भी पढ़ें: Heat Anxiety: गर्मी का बढ़ता तापमान और बिगड़ता मूड: क्यों हो रही है चिड़चिड़ापन और बेचैनी ?

आतंकियों की करता था रिक्रूटमेंट करता था

अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान अल बद्र आतंकी संगठन का सक्रिय कमांडर था। वह साल 2015 से पाकिस्तान में रह रहा था और आतंकियों की भर्ती कराने के साथ आतंकी गतिविधियों को संचालित करने में जुटा हुआ था। भारत सरकार ने साल 2022 में उसे UAPA के तहत आतंकी घोषित किया था, जबकि वह मुजफ्फराबाद के अब्बास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में प्रिंसिपल के पद पर भी तैनात था।

आतंकी साजिशों में अहम भूमिका

हमजा बुरहान का नाम पुलवामा आतंकी हमले की साजिश से जुड़ा था। वह साल 2020 में पुलवामा में CRPF जवानों पर हुए ग्रेनेड हमले का भी मास्टरमाइंड बताया गया था। 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts