Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी ने पहली बार गर्लफ्रेंड का किया जिक्र, सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा; बोले- 'अब वो मेरी दोस्त हैं'

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' के लॉन्च पर राहुल गांधी ने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। उन्होंने कैंब्रिज के दिनों का दिलचस्प किस्सा सुनाया और बताया कि गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए थे, जहां राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे। अब रिश्ते पर पूछे गए सवाल का राहुल ने मजेदार जवाब दिया।
राहुल गांधी ने पहली बार गर्लफ्रेंड का किया जिक्र, सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा; बोले- 'अब वो मेरी दोस्त हैं'
राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब लॉन्च पर अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love'के लॉन्च इवेंट में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। इस दौरान उन्होंने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया और बताया कि कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान वह उन्हें उसी रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता सोनिया गांधी और राजीव गांधी पहली बार मिले थे। राहुल गांधी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 'Varsity Restaurant' पहुंचे थे। इस जगह से उनके माता-पिता की प्रेम कहानी जुड़ी हुई थी। राहुल के इस किस्से ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। इतना ही नहीं, जब उनसे पूछा गया कि अब उनकी गर्लफ्रेंड कहां हैं, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, 'वो अब मेरी दोस्त हैं।'

राहुल गांधी ने पहली बार गर्लफ्रेंड का किया जिक्र

किताब के लॉन्च कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई पुरानी यादें साझा कीं। इसी दौरान उन्होंने कैंब्रिज में पढ़ाई के दिनों का एक किस्सा सुनाया। राहुल ने बताया कि एक दिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि चलो, आज Varsity Restaurant चलते हैं। इस रेस्टोरेंट से उनके परिवार का खास रिश्ता था, क्योंकि यहीं उनकी मां सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी पहली बार मिले थे। राहुल को आज भी उस रेस्टोरेंट का पीले रंग का दरवाजा याद है। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां पहुंचे तो एंट्री गेट पर एक सज्जन खड़े थे। उन्होंने राहुल से पूछा कि कितने लोग हैं? राहुल ने जवाब दिया- दो। इसके बाद उन्होंने दोनों को अंदर जाकर बैठने के लिए कहा।

राहुल गांधी 26 नवंबर को जाएंगे मणिपुर, हिंसा में अपनों को खोने वाले परिवारों से करेंगे मुलाकात

माता-पिता की लव स्टोरी के बारे में पता था

रेस्टोरेंट में बैठने के बाद राहुल गांधी ने वहां मौजूद स्टाफ को बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात इसी जगह हुई थी। यह सुनकर कर्मचारी ने भी हैरानी जताई। राहुल ने बताया कि कर्मचारी ने उनकी बात सुनकर कहा कि वह उनके माता-पिता को जानता है। राहुल ने उससे पूछा कि वह उनके बारे में क्या जानता है? इस पर कर्मचारी ने कहा कि वह अच्छी तरह समझ गया है कि राहुल किन लोगों की बात कर रहे हैं। यह बातचीत राहुल के लिए भी काफी दिलचस्प थी। जिस जगह से उनके माता-पिता की प्रेम कहानी शुरू हुई थी, वहां पहुंचकर उन्हें परिवार की पुरानी यादों को करीब से महसूस करने का मौका मिला।

गर्लफ्रेंड के साथ चिकन चैसर खाने पहुंचे थे राहुल गांधी

रेस्टोरेंट में पहुंचने के बाद राहुल गांधी और उनकी गर्लफ्रेंड ने वहां के खाने के बारे में पूछा। जब उन्होंने कर्मचारी से अच्छी डिश के बारे में जानना चाहा, तो उसने उन्हें चिकन चैसर खाने की सलाह दी। राहुल ने बताया कि कर्मचारी की सलाह मानकर उन्होंने चिकन चैसर के दो पोर्शन ऑर्डर कर दिए। इसके बाद दोनों ने खाना खाया। हालांकि, खाने का अनुभव उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। राहुल ने मजाकिया अंदाज में बताया कि रेस्टोरेंट से जुड़ी उनके माता-पिता की यादें तो बेहद खूबसूरत थीं, लेकिन वहां का चिकन चैसर उन्हें खास पसंद नहीं आया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर कोई प्यार में पड़ना चाहता है तो उसे वर्सिटी रेस्टोरेंट जरूर जाना चाहिए, लेकिन वहां चिकन चैसर ऑर्डर करने से बचना चाहिए।

जामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, छात्र संघ चुनाव कराने की मांग पर भूख हड़ताल जारी

राहुल गांधी से पूछा- 'अब कहां हैं आपकी गर्लफ्रेंड'?

राहुल गांधी के इस किस्से के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर भी सवाल पूछा गया। उनसे जानना चाहा गया कि अब उनकी गर्लफ्रेंड कहां हैं? इस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'वो अब मेरी दोस्त हैं।' उनका यह जवाब सुनकर कार्यक्रम का माहौल हल्का-फुल्का हो गया। राहुल ने इस किस्से के जरिए अपनी निजी जिंदगी का एक ऐसा पहलू साझा किया, जिसके बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत कम चर्चा हुई थी।

सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर साझा की पुरानी यादें

यह पूरा किस्सा सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन कार्यक्रम के दौरान सामने आया। इस किताब के जरिए सोनिया गांधी ने अपने जीवन, रिश्तों और परिवार से जुड़ी यादों को साझा किया है। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भी अपने माता-पिता की पहली मुलाकात से जुड़ी यादें सुनाईं। वर्सिटी रेस्टोरेंट का किस्सा इसी का हिस्सा था।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts