Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ICC ने शुभमन गिल की मांग ठुकराई, लार से गेंद चमकाने पर बैन हटाने से किया इनकार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला और मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गेंद पर लार के इस्तेमाल से प्रतिबंध हटाने की जरूरत बताई थी।
ICC ने शुभमन गिल की मांग ठुकराई, लार से गेंद चमकाने पर बैन हटाने से किया इनकार
ICC ने शुभमन गिल की मांग ठुकराई

गिल का मानना था कि कूकाबूरा गेंद जल्दी नरम पड़ने के कारण गेंदबाजों को परेशानी होती है। अगर खिलाड़ियों को लार से गेंद चमकाने की अनुमति मिले, तो बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों पर गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) फिलहाल इस प्रतिबंध को हटाने की योजना नहीं बना रही है।

2020 में पहली बार लगा था प्रतिबंध

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में गेंद पर लार लगाने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। उस समय खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। इसके करीब दो साल बाद सितंबर 2022 में आईसीसी ने इस प्रतिबंध को स्थायी कर दिया था।

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह ने मंगेतर प्रिया सरोज को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

MCC के नियमों के अनुरूप लिया गया फैसला

लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियमों के अनुरूप था। इसमें माना गया कि लार के जरिए गेंद के स्वभाव में बदलाव किया जा सकता है। इसी वजह से गेंद पर लार लगाने की अनुमति खत्म कर दी गई थी।

मिठाई और च्यूइंगम से भी जुड़ा है मामला

क्रिकेट में गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल कई बार मिठाइयों, च्यूइंगम और मिंट के साथ भी किया जाता रहा है। माना जाता है कि इस तरह लार का इस्तेमाल करने से गेंद के स्वभाव में बदलाव आ सकता है। ऐसे मामलों में बॉल टेम्परिंग पर नजर रखना मुश्किल हो जाता है।

खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों की सुरक्षा का सवाल

आईसीसी लार के इस्तेमाल को केवल खेल से जुड़ा मामला नहीं मानता, बल्कि इसे खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों की सुरक्षा के लिहाज से भी देखता है। इसी वजह से प्रतिबंध हटाने को लेकर फिलहाल कोई बदलाव करने की तैयारी नहीं है।

Breaking News

बाली की बैठक में भी नहीं हुई चर्चा

बताया जा रहा है कि इसी महीने बाली में हुई आईसीसी की बैठक में लार के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने का मुद्दा नहीं उठाया गया। वहीं, शुभमन गिल का कहना था कि दुनिया कोरोना महामारी के दौर से काफी आगे निकल चुकी है, ऐसे में लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध अब तक जारी रखने की वजह पर विचार होना चाहिए।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts