Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Priyanka Gandhi : अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका गांधी, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में नहीं हो पाएंगी शामिल

Follow on Google News
Priyanka Gandhi : अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका गांधी, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में नहीं हो पाएंगी शामिल
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तबीयत खराब होने के कारण शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल नहीं हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें आज शाम उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है।

खुद ने दी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होउंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।'' [embed]https://twitter.com/priyankagandhi/status/1758423417555189910[/embed]

यात्रा बिहार से यूपी में करेगी प्रवेश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली जा रही है। यात्रा फिलहाल बिहार में है और शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा 16-21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली एवं अमेठी में निकाली जाएगी। 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं तथा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी।

जानें कहां कितने दिन रहेगी यात्रा-

  • मणिपुर – 1 दिन
  • नागालैंड – 2 दिन, 257 KM और 5 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • असम – 8 दिन, 833 KM और 17 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • अरुणाचल प्रदेश – 1 दिन
  • मेघालय – 1 दिन
  • पश्चिम बंगाल – 5 दिन, 523 KM और सात जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • बिहार – 4 दिन, 425 किमी और 7 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • झारखंड – 8 दिन 804 KM और 13 जिलों को कवर करेगी।
  • ओडिशा – 4 दिन, 341 KM और चार जिलों को कवर करेगी
  • छत्तीसगढ़ – 5 दिन, 536 KM और सात जिलों को कवर करेगी।
  • उत्तर प्रदेश – 11 दिन, 20 जिलों को कवर करेगी।
  • मध्य प्रदेश – 7 दिन, 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी।
  • राजस्थान – 1 दिन, 2 जिलों जाएगी।
  • गुजरात – 5 दिन
  • महाराष्ट्र – 5 दिन तक चलेगी, जो क्रमशः 445 किमी और 479 किमी की दूरी तय करेगी। इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।

यात्रा का फोकस

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस की नजर पूर्वोत्तर के साथ ही हिंदी पट्टी के वोटर्स पर है। इसके साथ ही एससी-एसटी (SC-ST) के लिए रिजर्व सीटों पर भी है। यात्रा 30 ऐसी लोकसभा सीटों से निकलेगी जो एससी-एसटी के लिए रिजर्व रहती हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिन सीटों से निकलेगी इसमें 13 सीटें SC के लिए और 17 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं।

भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी। तब राहुल ने 3570 किलोमीटर की यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था। इस यात्रा का समापन श्रीनगर में के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। यात्रा के दौरान राहुल ने 12 सभाओं को संबोधित कर 100 से ज्यादा बैठकें की थीं। इसके साथ ही 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थीं। ये भी पढ़ें- कांग्रेस को मिली राहत, बैंक अकाउंट्स से फ्रीज हटाया गया, अब IT ट्रिब्यूनल ने दी 21 फरवरी तक की मोहलत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts