Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी के उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, भाजपा विधायक बृजेश रावत के हाथ झुलसे

उन्नाव में सेवा संकल्प अभियान के तहत मशाल यात्रा के दौरान अधिक केमिकल से आग भड़क गई। हादसे में मोहान विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता मिलन पांडे के हाथ झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को छुट्टी दे दी गई।
यूपी के उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, भाजपा विधायक बृजेश रावत के हाथ झुलसे
उन्नाव। मशाल से हाथ जलने पर विधायक बृजेश रावत को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही मशाल यात्रा उस समय हादसे में बदल गई, जब मशाल में मौजूद अधिक केमिकल के कारण अचानक आग भड़क उठी। गांधीनगर चौराहे पर हुई इस घटना में मोहान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता मिलन पांडे घायल हो गए। दोनों के हाथ बुरी तरह झुलस गए।

मंत्री के पास ही हुआ हादसा, बाल-बाल बचीं 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर चौराहे से मशाल यात्रा शुरू की थी। यात्रा शुरू होने के कुछ ही देर बाद मशाल की तेज लपटें उठने लगीं। इसकी चपेट में विधायक बृजेश रावत आ गए। उनके दोनों हाथ झुलस गए। विधायक के पास खड़ी उन्नाव की जिला प्रभारी एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं।

जिला अस्पताल में कराया गया तत्काल उपचार 

हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ता दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का उपचार किया गया।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 साल, सेवा ज्योति यात्रा में बोले CM मोहन यादव-विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा भारत

विधायक बोले- हाथों की खाल निकल गई 

उपचार के बाद विधायक बृजेश रावत ने बताया कि मशाल में अत्यधिक केमिकल भरा होने के कारण उनके हाथ झुलस गए। उन्होंने कहा कि जलने की वजह से हाथों की खाल निकल गई थी। डॉक्टरों ने इंजेक्शन और दवाएं देकर प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मप्र में भी बाल-बाल बचे मंत्री राकेश शुक्ला

मप्र के भिंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीएम और पीएम के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के दौरान जलती मशाल नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला पर गिर गई। दरअसल, मंत्री ने पहले बड़ी मशाल को प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद विधानसभा स्तर पर जाने वाली छोटी मशालों को प्रज्ज्वलित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। लहार, गोहद, मेहगांव और अटेर विधानसभा में जाने के लिए छोटी मशाल जलाते समय लहार की मशाल की जलती लौ अचानक कुर्सी पर खड़े मंत्री राकेश शुक्ला पर गिरी। तब वहां आसपास मौजूद लोगों ने जल्दी से  आग बुझाई। 

ये भी पढ़ें: सेवा ज्योति यात्रा में हंगामा: शराबी युवक ने PM मोदी के भाषण वाली स्क्रीन पर फेंका टैबलेट, पुलिस ने पकड़ा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts