Semicon India Expo 2024 : पीएम मोदी आज करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2024 का शुभारंभ, 17 देशों के प्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद

Semicon India Expo 2024 : पीएम मोदी आज करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2024 का शुभारंभ, 17 देशों के प्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद
Semicon India Expo 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 से 13 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले सेमीकॉन इंडिया एक्सपो 2024 का शुभारंभ करेंगे। पीएम सुबह 10:20 बजे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वह इन्वेस्टर्स के साथ दो सेशन में वन टू वन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वर्क फोर्स पवेलियन, डेवलपमेंट पवेलियन का उद्घाटन भी करेंगे। तीन दिवसीय सेमिकॉन इंडिया 2024 के इस आयोजन में 17 देश के 255 प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। जिनमें भारत के साथ अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया जैसे मुख्य देशों के दिग्गज नेता भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को हर दिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सेमीकंडक्टर उद्योग में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने और नई तकनीकों को प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।   खबर अपडेट हो रही है...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts