PlayBreaking News

देशभर में प्री-मानसून का असर :22 राज्यों में बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। बुधवार को 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। गुरुवार को ग्वालियर, जबलपुर समेत 34 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Follow on Google News
22 राज्यों में बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित

देश में मानसून की एंट्री के साथ ही कई अलग- अलग राज्यों में बारिश शुरू हो चुकी है। सबसे पहले मानसून 4 जून को करेलम पहुंचा था, इसके बाद 6 जून तक यह 5 राज्यों में बढ़ता गया। हालांकि पिछले 5 दिनों से यह तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के हरनाई और बंगाल के सिलीगुड़ी में रूका हुआ है। लेकिन अगले 3 दिन में इसके तेजी से आगे बढ़ने के आसार  है। आगे मानसून जल्द ही महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के बाकि हिस्सों में पहुंचेगा। 

आंधी तूफान से लेकर तेज हवा बदल रही रूख

देश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुजरात को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 22 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई इलाकों में गर्मी अभी भी बरकरार है और 8 राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: PM Modi's Record : प्रधानमंत्री मोदी को इटली की पीएम मेलोनी का स्पेशल मैसेज..कहा, भारत-इटली के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

एक नजर में मौसम के बड़े अपडेट

  • 22 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी।
  • बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश।
  • दिल्ली में खराब मौसम के कारण 2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट।
  • यूपी और पंजाब में आंधी से हादसे, कई लोगों की मौत।
  • देश का सबसे गर्म शहर पंजाब का बठिंडा रहा, जहां तापमान 46.2°C दर्ज हुआ।
  • मध्य प्रदेश: 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। बुधवार को 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। गुरुवार को ग्वालियर, जबलपुर समेत 34 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मुरैना, भिंड, दतिया और निवाड़ी में शुक्रवार को ओले गिरने की संभावना जताई है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है।

यह भी पढ़ें: Meenakshi Natarajan's Nomination Reject : मीनाक्षी को चुनाव आयोग से नहीं मिली राहत, अब सुप्रीम कोर्ट एकमात्र विकल्प

राजस्थान: आज से मिलेगी गर्मी से राहत

राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने जयपुर, अलवर सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम का यह बदलाव 14 जून तक जारी रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: सभी 75 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार सुबह प्रयागराज, मेरठ, सहारनपुर, गोंडा, देवरिया, बलिया, संभल और बिजनौर समेत कई शहरों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। चित्रकूट में तेज आंधी के कारण 4.5 करोड़ रुपए की लागत से बने ऑडिटोरियम की छत उड़ गई, जबकि इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में हादसों में तीन लोगों की मौत हुई।

यह भी पढ़ें: Surya Chauhan News: कल गाजियाबाद जाएंगी साध्वी प्राची, बोलीं- सभी आरोपियों का हो एनकाउंटर

बिहार: सुबह छाया अंधेरा, बारिश से राहत

पटना, बक्सर, सुपौल समेत कई जिलों में सुबह तेज आंधी और बारिश हुई। हालात ऐसे थे कि लोगों को दिन में ही वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है।

पंजाब-चंडीगढ़: 4 दिन तक बदला रहेगा मौसम

पंजाब और चंडीगढ़ में 14 जून तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। गुरुवार को 10 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मानसा में तेज आंधी के दौरान लोहे का गेट गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके बावजूद प्रदेश में गर्मी का असर बना हुआ है और बठिंडा का तापमान 46.2°C दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश: ओले और तूफान की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ओले गिरने और तेज तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले छह दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में मिला पोलियो वायरस : VDPV टाइप-1 मिलने से अलर्ट, घर-घर पहुंचीं स्वास्थ्य टीमें

छत्तीसगढ़: मानसून की दस्तक करीब

छत्तीसगढ़ में अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून पहुंचने की संभावना है। फिलहाल पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

  1. 12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 
  2. कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अनुमान है।
  3. मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts