Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Punjab Election 2027: AAP को लगातार तीसरा झटका, पूर्व IPS कुंवर विजय प्रताप सिंह ने MLA पद छोड़ा, पहले दो विधायकों ने भी दिया इस्तीफा

Punjab Assembly Election 2027 से पहले पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) को लगातार झटके लग रहे हैं। अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। 
Punjab Election 2027: AAP को लगातार तीसरा झटका, पूर्व IPS कुंवर विजय प्रताप सिंह ने MLA पद छोड़ा, पहले दो विधायकों ने भी दिया इस्तीफा
पूर्व IPS से विधायक बने कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिया इस्तीफा

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को भेज दिया है। इससे पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें AAP से सस्पेंड किया जा चुका था। खास बात यह है कि पिछले ही दिन पंजाब के दो अन्य विधायकों हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी थी। लगातार तीन विधायकों के पार्टी से अलग होने के घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

कौन हैं कुंवर विजय प्रताप सिंह?

कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब पुलिस के पूर्व IPS अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस सेवा छोड़कर राजनीति में कदम रखा था। पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। AAP ने उन्हें अमृतसर नॉर्थ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव जीतने के बाद वह विधायक बने। हालांकि, पार्टी के साथ उनका रिश्ता ज्यादा समय तक सहज नहीं रहा। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते उन्हें पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था।

पंजाब चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के अगले दिन दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

एक दिन में दो विधायकों ने छोड़ी AAP

कुंवर विजय प्रताप सिंह के इस्तीफे से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी को दो और झटके लगे थे। समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दोनों नेताओं के फैसले ने पार्टी के भीतर और बाहर राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया। हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपना इस्तीफा AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा था। वहीं, पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी छोड़ने के फैसले की जानकारी दी थी।अब कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा सामने आने के बाद AAP के सामने एक नई राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है।

2027 चुनाव से पहले AAP को झटके

पंजाब में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विधायकों के पार्टी छोड़ने की घटनाएं आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। खास बात यह है कि तीनों नेताओं के पार्टी से अलग होने की खबरें AAP की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के आसपास सामने आई हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी तक समाना और सनौर विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

सुबह 5 बजे पूर्व मंत्री के घर पहुंची ED की टीम, पंजाब में 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से मची हलचल

क्या BJP में शामिल होंगे AAP छोड़ने वाले विधायक?

आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हरमीत सिंह पठानमाजरा से जब पूछा गया कि वह किस राजनीतिक दल में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा कि वह उसी पार्टी के साथ जाएंगे, जिससे पंजाब को फायदा होगा।

AAP ने बीजेपी को बताया 'कबाड़ की दुकान'

पंजाब में विधायकों के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। AAP के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए उसे 'कबाड़ की दुकान' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी दूसरी पार्टियों से निकाले गए या उनके द्वारा नकारे गए नेताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts