Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Meenakshi Natarajan's Nomination Reject : मीनाक्षी को चुनाव आयोग से नहीं मिली राहत, अब सुप्रीम कोर्ट एकमात्र विकल्प

कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को चुनाव आयोग से राहत नहीं मिली है। चुनाव आयोग ने मप्र के रिटर्निंग ऑफिसर का फैसले को सही मानते हुए यथावत रखा है।
मीनाक्षी को चुनाव आयोग से नहीं मिली राहत, अब सुप्रीम कोर्ट एकमात्र विकल्प

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को चुनाव आयोग से कोई राहत नहीं मिली है। चुनाव आयोग ने मप्र के रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा का फैसला यथावत रखा है। आयोग का फैसला भी पक्ष में नहीं आने पर अब मीनाक्षी नटराजन के पास सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का विकल्प है।  

कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक  

कांग्रेस ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा के लिए गुरुवार को यहां पार्टी महासचिवों, विभिन्न राज्यों के प्रभारियों तथा प्रदेश अध्यक्षों की आपात बैठक बुलाई है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की यह बैठक यहां इंदिरा भवन में सुबह से 11 बजे से शुरु होगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मानसून सत्र की भी बनेगी रणनीति

सूत्रों के अनुसार बैठक में हालिया विधानसभा चुनावों के बाद के राजनीतिक हालात, केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष के शासनकाल पर जारी प्रचार अभियान तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। बैठक में विभिन्न राज्यों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ तालमेल तथा संसद के मानसून सत्र को लेकर विपक्ष की रणनीति पर विचार किया जाएगा। वेणुगोपाल इसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बता रहे हैं जिसके कारण यह बैठक सबका ध्यान आकर्षित कर रही है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts