Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi's Record :प्रधानमंत्री मोदी को इटली की पीएम मेलोनी का स्पेशल मैसेज..कहा, भारत-इटली के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड बनाया है। वे भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस मौके पर इटली की प्रधानमंत्री पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी को इटली की पीएम मेलोनी का स्पेशल मैसेज..कहा, भारत-इटली के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

नई दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 10 जून 2026 का दिन एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में दर्ज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश का नेतृत्व करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर लगातार 4,399 दिन पूरे कर लिए, जिसके साथ ही वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय राजनीति के इतिहास में एक विशिष्ट स्थान दिलाया है। इस मौके पर देश-दुनिया के राजनीतिज्ञों ने उन्हें बधाई दी है।

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा 

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो लंबे समय से भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण मापदंड माना जाता था। नेहरू लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में पद पर रहे थे। अब 4,399 दिनों का आंकड़ा पार कर मोदी ने लोकतांत्रिक जनादेश के आधार पर सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के कार्यकाल के 4399 दिन : नेहरू के 4398 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें कैसा रहा अब तक का सफर

दुनियाभर से मिली बधाइयों की सौगात 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका और मोदी के नेतृत्व को लेकर कई वैश्विक नेताओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सोशल मीडिया से लेकर राजनयिक मंचों तक इस उपलब्धि की चर्चा हो रही है और इसे भारत की राजनीतिक स्थिरता का प्रतीक बताया जा रहा है।

जॉर्जिया मेलोनी ने साझा किया विशेष संदेश 

Twitter Post

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। मेलोनी ने हाल ही में हुई मोदी की रोम यात्रा का भी उल्लेख किया और भारत-इटली संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विकसित हो रही विशेष रणनीतिक साझेदारी भविष्य में नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।

ये भी पढ़ें: Meenakshi Natarajan's Nomination Reject : मीनाक्षी को चुनाव आयोग से नहीं मिली राहत, अब सुप्रीम कोर्ट एकमात्र विकल्प

यूरोपीय यूनियन ने भी सराहा नेतृत्व 

यूरोपीय यूनियन के प्रमुख एंटोनियो कोस्टा ने भी प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और यूरोपीय संघ के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। कोस्टा ने भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सहयोग और मित्रता को और आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धि को केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts