PlayBreaking News

प्रयागराज में  पिता ने अपने ही बेटे की जूसर के हैंडल से की हत्या,मां-बेटे के रिश्ते पर करता था संदेह

प्रयागराज में एक पिता ने अपने ही 20 वर्षीय बेटे की जूसर के हैंडल से हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि बेटे के उसकी पत्नी यानी अपनी मां से अवैध संबंध हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है ।
Follow on Google News
मां-बेटे के रिश्ते पर करता था संदेह

प्रयागराज से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की बुनियाद पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वजह इतनी चौंकाने वाली है कि सुनकर हर कोई सन्न है। पिता को अपने बेटे और पत्नी के रिश्ते पर शक था। इस शक ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि पिता ने अपने 20 वर्षीय बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है।

रात में छत पर ले जाकर किया हमला

यह मामला करेली इलाके का है, जहां पप्पू नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था। वह पेशे से सब्जी बेचने का काम करता है और उसके तीन बेटे हैं। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। रात के दौरान पप्पू ने अपने बड़े बेटे को जगाया और उसे अपने साथ छत पर ले गया। वहां पहुंचते ही उसने जूसर के हैंडल से बेटे के सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

मां ने देखा खौफनाक मंजर

मां के मुताबिक, जब उसने छत से आवाज सुनी तो वह दौड़कर ऊपर पहुंची। वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। चारों तरफ खून फैला हुआ था और उसका बेटा गंभीर हालत में पड़ा था। जब उसने बेटे को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। यह पूरा घटनाक्रम इतना भयावह था कि परिवार के बाकी सदस्य भी सहम गए।

ये भी पढ़ें: शादी का जश्न बना जंग का मैदान : दूल्हा द्वार पर पहुंचा तो दुल्हन के रिश्तेदारों ने कर दी 'धुनाई', यह था मामला!

नशे की लत और पुराने विवाद

मामले में पुलिस की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पप्पू नशे का आदी है। एसपी निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी और बेटे के रिश्ते पर शक करता था। इससे पहले भी उसने अपने भाई के साथ पत्नी के संबंधों को लेकर विवाद किया था, जो थाने तक पहुंचा था। बाद में उस मामले में सुलह हो गई थी।

Breaking News

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts