पोर्नोग्राफी केस : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ED का समन, 2 दिसंबर को पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया; एक दिन पहले घर पर मारा था छापा

मुंबई। पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को समन भेजा है। कुंद्रा को सोमवार सुबह 11 बजे राज कुंद्रा को ED दफ्तर पहुंचने के लिए कहा गया है। ED ने इस केस से जुड़े सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी मामले में ED ने 29 नवंबर को राज कुंद्रा- शिल्पा शेट्टी के घर छापा मारा था। राज कुंद्रा के दफ्तर और उनके लिए काम करने वाले लोगों के घर पर भी छापेमारी हुई थी।
मोबाइल ऐप से अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप
ईडी ने यह कार्रवाई 2021 में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज मामले के आधार पर की। आरोप है कि राज कुंद्रा ने मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अश्लील कंटेंट बनाया और बेचा। हालांकि, 2021 में राज कुंद्रा पर केस होने के बाद एप को हटा दिया गया था। उनकी यह एप पहले गूगल और एपल पर उपलब्ध थी। इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने अब उनके खिलाफ जांच तेज कर दी है। कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।राज कुंद्रा की संपत्तियां जब्त
इस साल की शुरुआत में, ईडी ने राज कुंद्रा की जुहू स्थित फ्लैट, पुणे के बंगले और 98 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर सहित कई संपत्तियां जब्त की थीं। राज और शिल्पा ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा था कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।




















