इंदौर : देशभक्ति गाने पर जमकर थिरके गांधीनगर के थाना प्रभारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO, पहले भी नाचने के वीडियो को लेकर हो चुके हैं लाइन अटैच
Publish Date: 13 Aug 2023, 6:26 PM (IST)Reading Time: 2 Minute Read
इंदौर। शहर में वैसे तो डांसिंग कॉप के नाम से ट्रैफिक जवान रंजीत मशहूर है, जो कि शहर के हाई कोर्ट चौराहे पर रोजाना ट्रैफिक संभालते हैं और हूबहू माइकल जैक्सन के जैसे नकल करते हैं। वहीं दूसरी ओर इंदौर के एमजी रोड थाना प्रभारी रहे अनिल यादव जो कि वर्तमान में गांधीनगर थाना प्रभारी है।
शनिवार को तिरंगा यात्रा के लिए देशभर में जहां उत्साह का माहौल था। वहीं अनिल यादव राजवाड़े पर खूब नाचते हुए नजर आए। अनिल यादव का वीडियो काफी वायरल हुआ। इससे पहले अनिल यादव इंदौर के एमजी रोड थाने पर जब मौजूद थे तो उन्होंने गांधी हाल के ऊपर डांस करते हुए अपना वीडियो बनाया था। जिस कारण से उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया था।
हुड दबंग वीडियो भी हुआ था वायरल
इससे पहले जब अनिल यादव इंदौर शहर के पास ग्रामीण थाना प्रभारी थे। तब उनका हुड दबंग को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। अनिल यादव इन सभी वीडियो शूटिंग के लिए प्रोफेशनल शूटिंग करने वाले को साथ ले जाते हैं। बकायदा ड्रोन और अन्य साधनों से वह इस शूट को करते हैं। साथ ही अपने फेसबुक अकाउंट समेत सोशल मीडिया पर इसे सांझा करते हैं।
https://twitter.com/psamachar1/status/1690701150238961665
(इनपुट – हेमंत नागले)
ये भी पढ़ें- डांसिंग कॉप रंजीत ने मासूम को गिफ्ट कर दी अपनी स्मार्टवॉच, बच्चे ने भी दिया रिटर्न गिफ्ट, क्या मिला तोहफा .? जानने के लिए देखें VIDEO
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 
वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More