Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शाजापुर में पुलिस ने गोवंश से भरा वाहन पकड़ा :8 गोवंश बरामद, एक की मौत, ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद से फरार बोलेरो चालक के खिलाफ सुनेरा थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
8 गोवंश बरामद, एक की मौत, ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे बोलेरो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सारंगपुर की ओर से एक सफेद बोलेरो पिकअप में गोवंश को वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

    Twitter Post

    मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

    अवैध रूप से ले जा रहे गोवंश के खिलाप यह कार्रवाई सुनेरा थाना पुलिस द्वारा की गई। दरअसल पुलिस को गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद बोलेरो पिकअप वाहन में गोवंश को अवैध रूप से भरकर ले जाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही प्रशासन एक्टिव हुआ और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी गई। 

     

    वाहन चालक फरार

    वहीं जब गोवंश के चालक को पकड़ने पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर मझनिया के पास पहुंची तो उस समय बोलेरो पिकअप का चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने जब्त वाहन की तलाशी ली, जिसमें 8 गोवंश अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। गोवंश की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।

    1 गोवंश की मौत

    पिकअप वाहन में लदे गोवंश में से एक की हालत इतनी खराब थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृत गोवंश की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए पंचनामा बनाया और आगे की प्रक्रिया शुरू की। अवैध परिवहन में इस्तेमाल हो रही बोलेरो पिकअप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

    वहीं, घटना के बाद से फरार चालक के खिलाफ सुनेरा थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और मामले की जांच लगातार जारी है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts