Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत छोड़ो आंदोलन दिवस : PM मोदी बोले- आज भारत एक स्वर में कह रहा… भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण इंडिया छोड़ो

Follow on Google News
भारत छोड़ो आंदोलन दिवस : PM मोदी बोले- आज भारत एक स्वर में कह रहा… भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण इंडिया छोड़ो
नई दिल्ली। भारत छोड़ो आंदोलन के 81 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी एक महाअभियान शुरू करने जा रही है। पीएम मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के मौके पर एक मैसेज जारी किया। उन्होंने आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही कहा कि, गांधीजी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

भारत छोड़ो आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल लोगों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा- "भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। आज भारत एक स्वर में कह रहा है: भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। वंशवाद भारत छोड़ो। तुष्टीकरण भारत छोड़ो। https://twitter.com/narendramodi/status/1689118392106786817?s=20 21 दिनों तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत संसद में लगी गांधी जी की प्रतिमा से किया जाएगा। बता दें कि, 9 अगस्त, 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आज इसके 81 साल पूरे हो गए हैं।

देश के विकास में कुछ बुराइयां बन रहीं रुकावट

पीएम मोदी ने वीडियो मौसेज जारी कर कहा कि, देश के विकास में कुछ बुराइयां रुकावट बन रही हैं। इसलिए आज भारत एक स्वर में कह रहा है कि भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो और तुष्टिकरण भारत छोड़ो। भारत में समाईं ये बुराइयां देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है, बहुत बड़ी चुनौती है। मुझे विश्वास है हम सभी अपने प्रयास से इन बुराइयों को खत्म करेंगे, परास्त करेंगे और फिर भारत की विजय होगी, देश की विजय होगी, हर देशवासी की विजय होगी।

मेरी माटी-मेरा देश अभियान

केंद्र सरकार आज से मेरी माटी-मेरा देश अभियान की भी शुरुआत करेगी। इस अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 7500 कलशों में देशभर के गांवों से मिट्टी दिल्ली लाई जाएगी। यात्रा में देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे भी लाए जाएंगे। साथ ही तीनों सेनाओं के जवान देशभर की ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे। नेशनल वॉर मेमोरियल के पास इस मिट्टी और पौधों से अमृत वाटिका बनाई जाएगी।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts