Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi MP Visit : भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को करेंगे संबोधित, खुली जीप में मंच तक पहुंचेंगे; 6 महीने में 7वां दौरा

Follow on Google News
PM Modi MP Visit : भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को करेंगे संबोधित, खुली जीप में मंच तक पहुंचेंगे; 6 महीने में 7वां दौरा
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आ रहे हैं। 6 महीने के अंदर उनका यह 7वां एमपी दौरा है। पीएम भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए जीत का मंत्र देंगे। भाजपा का दावा है कि कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख लोग शामिल होंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वहीं स्कूलों की छट्टी कर दी गई है।

पीएम मोदी के स्वागत में 3 मंत्री तैनात

एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 3 मंत्री पीएम मोदी की अगवानी करेंगे। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, हेलीपैड भोपाल पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग पीएम मोदी की अगवानी करेंगे।

पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • 09:30 बजे - दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
  • 10:55 बजे - भोपाल एयरपोर्ट आगमन।
  • 11:00 बजे - एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से जंबूरी मैदान रवाना होंगे।
  • 11:20 बजे - जंबूरी मैदान पर आगमन।
  • 11:30 बजे - कार्यक्रम स्थल पर आगमन।
  • 11:30 बजे से 12:30 बजे तक - पब्लिक मीटिंग।
  • 12:35 बजे - कार्यक्रम स्थल से हैलीपेड जंबूरी मैदान के लिए प्रस्थान।
  • 12:40 बजे - जंबूरी मैदान के हैलीपेड पर आगमन
  • 12:45 बजे - हेलिकॉप्टर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • 13:05 बजे - भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन
  • 13:10 बजे - वायुसेना के विमान से जयपुर रवाना होंगे।

रोड शो करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी करीब आधा किलोमीटर का रोड शो करेंगे। जिसके बाद वे जंबूरी मैदान पर आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। इसके लिए सभा स्थल पर रोड बनाया गया है। जंबूरी मैदान पर बने हैलीपैड पर उतरने के बाद वे कार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। जिसके बाद पांडाल के बीचों बीच बने रोड पर पीएम प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए स्टेज पर पहुंचेंगे।

5 जन आशिर्वाद यात्राओं का समापन

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने चुनावी समर को पार करने के लिए प्रदेश से 5 अलग-अलग जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली थी। ये सभी यात्राएं आज भोपाल पहुंच रही हैं, इन्हीं यात्राओं के समापन पर जंबूरी मैदान में पीएम मोदी की सभा और भाजपा का विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ है।

5 अक्टूबर को जबलपुर आएंगे पीएम मोदी

भोपाल में आज हो रहा दौरा पीएम मोदी का 1 अप्रैल के बाद अब तक का 7वां दौरा है। प्रधानमंत्री का आज के दौरे के बाद अब 5 अक्टूबर को जबलपुर दौरा प्रस्तावित हैं, जो पिछले 7 महीने का 8वां दौरा होगा। इस दौरान वे क्षेत्र को करीब 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

2023 में अब तक 6 बार मप्र आ चुकें हैं पीएम

  • 1 जुलाई 2023, शहडोल- सिकल सेल अनीमिया मिशन की शुरुआत की। ट्राइबल समाज के लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड वितरित किये. सेल्फ हेल्प ग्रुप और पेसा समुदाय के लोगों से संवाद किया।
  • 27 जून 2023, भोपाल- दो नई वन्दे भारत ट्रेनों का शुभारंभ।
  • 24 अप्रैल 2023, रीवा- ई-ग्राम स्वराज जेम पोर्टल का शुभारंभ किया। 35 लाख स्वामित्व कार्ड दिए. प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख लोगों को उनके घर की चाबी सौपी और गृहप्रवेश हुआ।
  • 1 अप्रैल 2023, भोपाल- भोपाल-दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस।
  • 9 जनवरी, इंदौर- पोस्टल स्टैम्प जारी किया. प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में सम्मलित हुए।
  • 14 सितंबर 2023, बीना- पीएम छठी बार मध्य प्रदेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सागर जिले के बीना में 50 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।
  • 25 सितंबर 2023- पीएम सातवीं बार मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश में 6 महीने में यह 7वां दौरा है।
ये भी पढ़ें- PM मोदी कल आ रहे भोपाल : कई स्कूलों में छुट्‌टी और परीक्षाएं स्थगित, इन क्षेत्रों में किया रूट डायवर्सन
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts