Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, वडोदरा में किया रोड शो, 9000 हॉर्स पावर के रेल इंजन का लोकार्पण किया

Follow on Google News
पीएम मोदी का गुजरात दौरा, वडोदरा में किया रोड शो, 9000 हॉर्स पावर के रेल इंजन का लोकार्पण किया
वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार से अपने छह दिवसीय, छह राज्यों के दौरे की शुरुआत गुजरात से कर दी है। मोदी ने वडोदरा में एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक लगभग एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसे सिंदूर सम्मान यात्रा नाम दिया गया है। यह यात्रा विशेष रूप से देश के वीर जवानों और उनके परिजनों को समर्पित है। इस दौरान कर्नल सोफिया के परिवार की उपस्थिति ने इस रोड शो को और भी भावनात्मक बना दिया। परिवार ने PM का स्वागत किया। इसके बाद दाहोद में पीएम ने 9000 हॉर्स पावर इंजन का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा कई अहम परियोजनाओं और कार्यक्रमों के उद्घाटन तथा जनसभाओं से जुड़ा हुआ है। मोदी दो दिनों में 77,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। उनका यह दौरा 26 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा, जिसमें वे गुजरात, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

गुजरात में तीन रोड शो और बड़ी घोषणाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को वडोदरा के बाद दाहोद में जनसभा को संबोधित करेंगे, इस दौरान कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। इसके अलावा, दिन में वे भुज और अहमदाबाद में भी भव्य रोड शो करेंगे। सोमवार रात मोदी अहमदाबाद स्थित राजभवन में विश्राम करेंगे।

शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

मंगलवार को प्रधानमंत्री गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शहरी विकास मंत्रालय के एक प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वे अहमदाबाद के रास्ते दिल्ली रवाना होंगे।

कई राज्यों का दौरा करेंगे पीएम

  • 29 मई: प्रधानमंत्री सिक्किम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। यहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और जनसभाएं करेंगे।
  • 30 मई: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बिहार के पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।
  • 31 मई: दौरे का अंतिम दिन होगा, जब प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेंगे और वहां राज्य से जुड़े कई विकास कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें- अंतरिक्ष की ओर भारत की नई उड़ान : शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए तैयार, क्वारंटीन में गए सभी अंतरिक्ष यात्री
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts