Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर : दुनियाभर में भारत की पैरवी करने गए सांसदों का डेलिगेशन देश लौटा, PM मोदी आज लेंगे फीडबैक

Follow on Google News
ऑपरेशन सिंदूर : दुनियाभर में भारत की पैरवी करने गए सांसदों का डेलिगेशन देश लौटा, PM मोदी आज लेंगे फीडबैक
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से रखने के लिए भेजे गए सर्वदलीय सांसद प्रतिनिधिमंडल का अंतिम समूह भी मंगलवार को भारत लौट आया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला यह डेलिगेशन अमेरिका, पनामा, ब्राजील, गुयाना और कोलंबिया की यात्रा पर था। थरूर के मुताबिक, इन पांच देशों में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्राध्यक्षों, प्रधानमंत्रियों और अन्य उच्चस्तरीय नेताओं से मुलाकात कर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया और ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का तर्क भी समझाया। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए थरूर ने कहा, हमने वह किया जो हमें सौंपा गया था, और हमें खुशी है कि हम भारत की आवाज को दुनिया तक पहुंचा पाए।"

शाम 7 बजे PM मोदी के साथ बैठक और हाई टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7:00 बजे अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर सभी सातों डेलिगेशन के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, यह एक अनौपचारिक मीटिंग और हाई टी होगी, जिसमें प्रधानमंत्री सभी सांसदों से उनकी यात्राओं के अनुभव और विदेशों से मिले फीडबैक के बारे में जानकारी लेंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सभी 7 डेलिगेशन के सदस्यों को यह जानकारी दी है। बैठक के बाद प्रधानमंत्री सांसदों के लिए डिनर की मेज़बानी भी करेंगे।

59 सांसदों को 7 डेलिगेशन में भेजा गया था 33 देशों में

भारत सरकार ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्टों की हत्या के बाद 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भारत ने 59 सांसदों को 33 देशों में भेजा, ताकि भारत के इस जवाबी रुख को विश्व के सामने स्पष्ट किया जा सके। हर डेलिगेशन में 8 पूर्व राजनयिकों को भी शामिल किया गया था, जो विदेश नीति और कूटनीति की समझ रखते हैं।

डेलिगेशन टीम के प्रमुख सांसदों में कौन-कौन?

हर डेलिगेशन के लिए एक वरिष्ठ सांसद को टीम लीडर बनाया गया था। इन लीडर्स में...
  • शशि थरूर (कांग्रेस) – अमेरिका व लैटिन अमेरिकी दौरा
  • रविशंकर प्रसाद (भाजपा) – यूरोप दौरा
  • संजय कुमार झा (JDU)
  • बैजयंत पांडा (भाजपा)
  • कनिमोझी करुणानिधि (DMK)
  • सुप्रिया सुले (NCP)
  • श्रीकांत शिंदे (शिवसेना)
इसके अलावा थरूर की टीम में सरफराज अहमद (JMM), गंटी हरीश (TDP), शशांक मणि त्रिपाठी (BJP), भुवनेश्वर कलिता (BJP), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना), तेजस्वी सूर्या (BJP) शामिल थे।

थरूर ने क्या कहा PM मोदी से मुलाकात पर?

शशि थरूर ने प्रधानमंत्री से होने वाली मीटिंग को लेकर कहा, यह कोई फॉर्मल मीटिंग नहीं होगी। यह एक अनौपचारिक हाई टी है, जहां हम पीएम को रिपोर्ट देंगे और बातचीत करेंगे।

सुरक्षा के सख्त प्रोटोकॉल लागू

इस मुलाकात से पहले सभी सांसदों और प्रतिनिधियों को कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना होगा। सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts