Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी का सेशल्स की संसद को संबोधन :कहा दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए, सेशल्स हमारे लिए जरूरी, पढ़ें दौरे की 4 बड़ी बातें

दौरे के दौरान भारत ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। भारत ने सेशेल्स को स्वदेश निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल PS Lespoir भी भेंट किया, जिससे उसकी समुद्री सुरक्षा क्षमता मजबूत होगी।
कहा दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए, सेशल्स हमारे लिए जरूरी, पढ़ें दौरे की 4 बड़ी बातें

विक्टोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स की संसद को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने भारत-सेशेल्स संबंधों को और मजबूत बनाने, ग्रीन हाइड्रोजन समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में साझा सुरक्षा पर जोर दिया।

मोदी- ये मेरे लिए बेहद सम्मान का पल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद सम्मान और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्हें सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने का अवसर मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत के 1.4 अरब लोगों की शुभकामनाएं लेकर आए हैं और सेशेल्स की जनता को आजादी के 50 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हैं।

यह भी पढ़ें: सेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, स्टेट हाउस में मिला गार्ड ऑफ ऑनर; राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से की मुलाकात

PM ने याद किया 2015 का दौरा

पीएम मोदी ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका पहला हिंद महासागर क्षेत्र का विदेश दौरा सेशेल्स ही था। उस समय भी इस देश का भारत की विदेश नीति में विशेष स्थान था और आज एक दशक बाद दोनों देशों के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विश्वास, सहयोग और साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन, समुद्री सुरक्षा और विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की भी बात कही।

Breaking News

कई समझौतों पर बनी सहमति

दौरे के दौरान भारत ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। भारत ने सेशेल्स को स्वदेश निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल PS Lespoir भी भेंट किया, जिससे उसकी समुद्री सुरक्षा क्षमता मजबूत होगी। दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष और कृषि क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी ने सेशेल्स के दुर्लभ कोको डी मेर पौधे का भी रोपण किया।

यह भी पढ़ें: तारिक रहमान के दौरे के बीच चीन का बड़ा दांव: बांग्लादेश से किया अहम वादा?

पढ़ें दौरे की 4 बड़ी बातें

  • संसद को पहली बार संबोधन
    पीएम मोदी सेशेल्स की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को भरोसे और साझेदारी का उदाहरण बताया।
  • 175 मिलियन डॉलर का पैकेज
    भारत ने बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया। इससे दोनों देशों के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।
  • रक्षा और विकास में सहयोग
    भारत ने सेशेल्स को फास्ट पेट्रोल वेसल भेंट किया। साथ ही स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, कृषि और सुरक्षा के क्षेत्र में नए समझौते किए गए।
  • पर्यावरण पर विशेष जोर
    पीएम मोदी ने ग्रीन हाइड्रोजन और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए साझा प्रयासों की बात कही। पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान को लेकर उन्हें पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts