PlayBreaking News

सेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत,स्टेट हाउस में मिला गार्ड ऑफ ऑनर; राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेशेल्स दौरे के दूसरे दिन स्टेट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात के साथ दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि भी बनेंगे।
Follow on Google News
स्टेट हाउस में मिला गार्ड ऑफ ऑनर; राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से की मुलाकात

विक्टोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेशेल्स दौरे के दूसरे दिन रविवार को राजधानी विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी की यह तीन दिवसीय राजकीय यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच रणनीतिक, समुद्री और विकास संबंधी साझेदारी को नई मजबूती देने के उद्देश्य से हो रही है। दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 29 जून तक सेशेल्स के दौरे पर हैं। इस दौरान वह सेशेल्स के स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन वर्ष 1976 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। भारत के लिए यह दौरा हिंद महासागर क्षेत्र में अपने करीबी साझेदारों के साथ संबंध मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पर किया था गर्मजोशी से स्वागत

शनिवार को विक्टोरिया पहुंचने पर राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने स्वयं हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। उनके साथ सेशेल्स सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे। स्वागत समारोह को खास बनाने के लिए गुजरात के कच्छ क्षेत्र का पारंपरिक लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया गया। भारतीय समुदाय से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए उन्हें भारत और दुनिया के बीच मजबूत जुड़ाव की मिसाल बताया।

Breaking News

भारत ने सेशेल्स को सौंपे समुद्री सुरक्षा से जुड़े संसाधन

दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी ने सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन का भी दौरा किया। इसके बाद भारत की ओर से सेशेल्स को कई महत्वपूर्ण संसाधन सौंपे गए। इनमें भारत में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल ‘पीएस एलईएसपीडब्ल्यूएआर’, छह एंबुलेंस, 10 यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल नौकाएं शामिल हैं। इनसे सेशेल्स की समुद्री निगरानी और विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में गश्त की क्षमता और मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें: PM Modi Mann Ki Baat: समुद्र से आसमान तक मजबूत हो रहा भारत, 'मन की बात' में पीएम मोदी ने बताई विकास की नई तस्वीर

विदेश मंत्रालय ने बताया अहम कदम

यह फास्ट पेट्रोल वेसल गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में तैयार किया गया है। इसका हस्तांतरण विक्टोरिया स्थित सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की मौजूदगी में किया गया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत में निर्मित यह पोत सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा, तटीय निगरानी और विशेष आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts