PlayBreaking News

राजस्थान दौरे पर पीएम मोदी का दावा:भारत की कूटनीति से टला सबसे बड़ा ऊर्जा संकट, ₹2,000 तक पहुंच सकता था घरेलू गैस सिलेंडर का दाम

राजस्थान में रिफाइनरी के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बेहतर प्रबंधन के कारण भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबर गया। उन्होंने दावा किया कि सही फैसले नहीं लिए जाते तो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹2,000 तक पहुंच सकती थी।
Follow on Google News
भारत की कूटनीति से टला सबसे बड़ा ऊर्जा संकट, ₹2,000 तक पहुंच सकता था घरेलू गैस सिलेंडर का दाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण दुनिया 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से गुजरी लेकिन भारत ने बेहतर रणनीति और कूटनीति के दम पर इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते सही फैसले नहीं लिए होते तो घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत ₹2,000 तक पहुंच सकती थी। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन की वजह से आज आम लोगों को सिलेंडर करीब ₹950 में उपलब्ध हो रहा है।

जयपुर मेट्रो फेज-2 की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और वहां मौजूद विशेषज्ञों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने रिफाइनरी का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की वर्चुअल आधारशिला भी रखी। इससे पहले सुबह जोधपुर पहुंचकर उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और उड़ान-2.0 योजना की भी शुरुआत की।

PM Modi के भाषण की बड़ी बातें

युद्ध के दौरान भारत की कूटनीति आई काम

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान पेट्रोल और डीजल की खरीद पर सरकारी तेल कंपनियों को अप्रैल से जून के बीच करीब ₹75,000 करोड़ का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि यह घाटा सरकार ने वहन किया ताकि आम जनता पर बोझ न बढ़े। उन्होंने कहा कि पहले भारत करीब 25-26 देशों से ऊर्जा आयात करता था लेकिन संकट के समय इसे बढ़ाकर 40 देशों तक पहुंचा दिया गया। इससे देश में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: MP News: मध्यप्रदेश में UCC कानून पर बढ़ा सस्पेंस, मानसून सत्र में पेश होना मुश्किल

राजस्थान को बिना विवाद मिला नर्मदा का पानी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे और वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री थीं, तब दोनों सरकारों ने बिना किसी विवाद के नर्मदा का पानी राजस्थान तक पहुंचाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती बल्कि 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करती है। आज राजस्थान के कई गांवों तक नर्मदा का पानी पहुंच रहा है।

भाजपा परियोजनाएं पूरी करके दिखाती है

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार केवल परियोजनाओं का शिलान्यास नहीं करती बल्कि उन्हें समय पर पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जनता का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोगों को सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा है।

ये भी पढ़ें: TMC में सियासी भूचाल ! ममता बनर्जी की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

नया भारत चुनौतियों से पीछे नहीं हटता

प्रधानमंत्री ने रिफाइनरी में दो महीने पहले हुए हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि उसके बावजूद रिकॉर्ड समय में काम पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि यह नए भारत की कार्य संस्कृति को दर्शाता है जहां चुनौतियों के बावजूद विकास की रफ्तार नहीं रुकती। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पैदा हुए ग्लोबल ऊर्जा संकट के बावजूद भारत ने अपने संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया और देश को बड़े संकट से बाहर निकाला। इसी वजह से आम लोगों पर महंगाई का असर सीमित रहा और ऊर्जा आपूर्ति लगातार बनी रही.

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts