PlayBreaking News

TMC में सियासी भूचाल !ममता बनर्जी की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ममता बनर्जी की करीबी और तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने साइनिंग अथॉरिटी से भी खुद को अलग कर लिया है, जिससे टीएमसी के भीतर नई राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Follow on Google News
ममता बनर्जी की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेहद करीबी मानी जाने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सबसे करीबी सहयोगियों में गिनी जाने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले ने टीएमसी के भीतर हलचल बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने केवल संगठनात्मक जिम्मेदारियां ही नहीं छोड़ीं, बल्कि पार्टी की वित्तीय और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी ‘साइनिंग अथॉरिटी’ की जिम्मेदारी से भी तत्काल प्रभाव से खुद को अलग कर लिया है।

पत्र लिखकर दी इस्तीफे की सूचना

सूत्रों के अनुसार, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने पत्र में लिखा है कि वह पार्टी के संगठन से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहती हैं। उनके इस्तीफे के बाद अब पार्टी के अंदर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि उन्होंने इस्तीफे की वजह सार्वजनिक नहीं की है। फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, ममता बनर्जी की तरफ से भी अब तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

चंद्रिमा भट्टाचार्य TMC में निभाती रही हैं खास चंद्रिमा भट्टाचार्य

चंद्रिमा भट्टाचार्य लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रही हैं। संगठन के साथ-साथ सरकार में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती रही है। राजनीतिक जानकार उन्हें ममता बनर्जी की सबसे भरोसेमंद नेताओं में शामिल करते हैं। पार्टी के कई जरूरी फैसलों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

Breaking News

अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान

इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि न तो चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सार्वजनिक रूप से इस्तीफे के कारणों पर कोई विस्तृत बयान दिया है और न ही तृणमूल कांग्रेस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया जारी की है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं, लेकिन वास्तविक कारण सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। 

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts