Parle:PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, निवेशकों ने गलतफहमी में खरीदा यह शेयर

नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मशहूर मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लेकिन इस वायरल मोमेंट का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। नाम के कन्फ्यूजन में निवेशकों ने गलती से पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद लिए जिसके चलते कंपनी के शेयर में 5% का अपर सर्किट लग गया।
मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी लिस्टेड ही नहीं
दरअसल मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है जो पारले-जी बिस्किट और कई कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। हालांकि पारले प्रोडक्ट्स शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है। वहीं जिस कंपनी के शेयर में तेजी आई वह पारले इंडस्ट्रीज है जो रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और पेपर वेस्ट रीसाइक्लिंग के कारोबार में काम करती है।
सोशल मीडिया ट्रेंड से बढ़ी खरीदारी
मंगलवार को BSE पर पारले इंडस्ट्रीज का शेयर 5% चढ़कर ₹5.25 पर पहुंच गया और अपर सर्किट पर लॉक हो गया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर मेलोडी ट्रेंड होने के बाद कई रिटेल निवेशकों ने बिना पूरी जानकारी के इस पेनी स्टॉक में खरीदारी शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: प्रेस फ्रीडम के लिए छोटा सा इनाम... PM Modi से सवाल पूछने वाली Helle Lyng का सोशल मीडिया अकाउंट बंद, खुद दी जानकारी
क्या है मेलोडी कनेक्शन?
पिछले एक साल से इंटरनेट पर पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती को लेकर मेलोडी शब्द काफी वायरल रहा है। यह शब्द मेलोनी और मोदी के नामों को मिलाकर बनाया गया है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मीम्स और पोस्ट लगातार वायरल होते रहे हैं। इसी वजह से जब पीएम मोदी ने इटली दौरे के दौरान मेलोनी को सचमुच मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, तो यह मोमेंट इंटरनेट पर तुरंत चर्चा का विषय बन गया।
रोम में हुई मुलाकात
रोम यात्रा के दौरान पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने मुलाकात की और साथ में डिनर भी किया। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक इमारत ‘कोलोसियम’ का दौरा भी किया। बाद में मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए मेलोडी टॉफी की तस्वीर शेयर की।
ये भी पढ़ें: Giorgia Meloni : कौन हैं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी? जानें नेटवर्थ से लेकर लाइफस्टाइल को लेकर सबकुछ
भारत-इटली रिश्तों पर भी चर्चा
इस हल्के-फुल्के वायरल मोमेंट के बीच भारत और इटली के आर्थिक और कूटनीतिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक












