PlayBreaking News

Helle Lyng :PM Modi से सवाल पूछने वाली Helle Lyng के सोशल मीडिया अकाउंट बंद, खुद दी जानकारी, जानें एक्स पर क्या लिखा

हेले लेंग ओस्लो स्थित अखबार ‘डागसाविसेन’ के लिए काम करती हैं। वह पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भी कवर कर चुकी हैं।
Follow on Google News
PM Modi से सवाल पूछने वाली Helle Lyng के सोशल मीडिया अकाउंट बंद, खुद दी जानकारी, जानें एक्स पर क्या लिखा

पीएम मोदी इस समय 5 देशों के दौरे पर है, मंगलवार को वे अपने आखिरी चरण के दौरे के लिए इटली पहुंचे हैं। इस दौरान इटकी की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका भव्य स्वागत किया। हालांकि इस दौरे से पहले मोदी नॉर्वे पहुंचे थे। जिसमें कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। हालांकि पीएम मोदी के इस दौरे पर नॉर्वे की एक महिला पत्रकार का सवाल पूछना विवादों में आ गया है। जिसके बाद भारत के पश्चिमी मामलों के अधिकारी सिबी जॉर्ज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई जवाब दिए। लेकिन जिस महिला पत्रकार ने पीएम मोदी से सवाल किए थे। उनका सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं। ये दावा खुद नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग ने किया है। 

एक्स पर क्या बोली हेले लिंग

एक्स पोस्ट के जरिए नॉर्वेजियन की पत्रकार Helle Ling ने मेटा के प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क करने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने यूजर्स को बताया कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं। गुस्साई Helle Ling ने मेटा को टैग करते हुए लिखा...
मैं ज्यादा से ज्यादा इंडियंस को जवाब देने चाहती थी। लेकिन अभी फिलहाल में इसे नहीं कर रही हूं। इसे करने में देर होगी, मुझे उम्मीद है कि मेरे अकाउंट वापस मिल जाएंगे। 

Twitter Post

क्या है पूरा विवाद?

विवाद प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा है। विवाद की शुरुआत तब होती है जब नॉर्वे की महिला पत्रकार Helle Lyng ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत के दौरान पीएम मोदी से सवाल करने की कोशिश की। वहीं जब पीएम मोदी जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कमरे से बाहर निकले तो वह चिल्लाई... आप दुनिया के सबसे आजाद प्रेस के सवाल क्यों नहीं ले रहे? हालांकि यह बात अभी साफ नहीं हुई कि पीएम मोदी ने यह बात सुनी या नहीं। लेकिन, यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

MEA बोला- हमें न सिखाएं जवाब कैसे देते हैं...

वहीं विवाद बढ़ने पर MEA को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलानी पड़ी जिसमें जब भारत के मानवाधिकार आयोग पर सवाल उठे, तो विदेश मंत्रायल के पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने उनके इस सवालों का जवाब दे रहे थे। हालांकि हेले लिंग को यहां थोड़ा संयम रखना था, वे एक बार फिर अपने सवालों पर अड़ गई और सिबी जॉर्ज के जवाब देते समय उन्हें बीच में अचानक बोलने लगी...इस पर सिबी जॉर्ज ने कहा आपने अपना सवाल पूछ लिया अब मुझे अपना उत्तर देनें दे, उत्तर कैसे देना और क्या देना है ये आप मुझे नहीं सिखाएंगी।

सवाल के बाद बढ़ा विवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान एक नॉर्वेजियन पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। पत्रकार हेले लेंग ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने की कोशिश की, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

इस पर विदेश मंत्रालय के सचिव (वेस्ट) सिबी जॉर्ज ने भारत की सभ्यतागत विरासत, योग, शतरंज और कोविड वैक्सीन आउटरीच जैसे वैश्विक योगदानों का जिक्र करते हुए जवाब दिया। उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और वैश्विक भूमिका को भी सामने रखा।

Twitter Post

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हेले लेंग को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने उन पर भारत विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने उन्हें विदेशी एजेंट और चीन समर्थक तक बता दिया।

विवाद बढ़ने के बाद हेले लेंग को सफाई भी देनी पड़ी। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह कहना पड़ेगा, लेकिन मैं किसी भी तरह की विदेशी जासूस नहीं हूं। मुझे किसी सरकार ने नहीं भेजा है। मैं सिर्फ पत्रकार हूं और पत्रकारिता कर रही हूं।”

विवाद के बाद अचानक बढ़ी लोकप्रियता

इस पूरे विवाद का असर हेले लेंग के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखने को मिला। सोमवार से पहले उनके X पर 800 से भी कम फॉलोअर्स थे, लेकिन विवाद के बाद उनकी फॉलोअर्स संख्या तेजी से बढ़कर 45 हजार से ज्यादा पहुंच गई।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके पुराने पोस्ट और विचारों को भी खंगाल रहे हैं। कुछ लोग उन्हें प्रेस की आजादी का समर्थक बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स उनके रवैये को भारत की छवि खराब करने की कोशिश मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारत पर क्यों भरोसा करें? नॉर्वे में भारतीय विदेश सचिव और पत्रकार के बीच बहस, MEA बोला- जवाब कैसे देना है ये आप न सिखाएं...

भारत की प्रेस फ्रीडम रैंकिंग पर भी उठाए सवाल

हेले लेंग ने विवाद के बीच भारत में प्रेस की स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने X पर लिखा कि नॉर्वे वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें स्थान पर आता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में पत्रकारों के सवालों के जवाब देने की परंपरा कमजोर होती जा रही है।

कौन हैं हेले लेंग?

हेले लेंग ओस्लो स्थित अखबार ‘डागसाविसेन’ के लिए काम करती हैं। वह पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भी कवर कर चुकी हैं। हालांकि पीएम मोदी से सवाल पूछने और उसके बाद की टिप्पणियों के चलते वह अब अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गई हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts