PlayBreaking News

PM Modi :बेंगलुरु से कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- सत्ता बदली तो DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया, पार्टी झूठी गारंटी पर टिकी

प्रधानमंत्री ने हालिया चुनावी सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में भाजपा और NDA को मजबूत जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार और असम में तीसरी बार NDA सरकार बनी है।
Follow on Google News
बेंगलुरु से कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- सत्ता बदली तो DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया, पार्टी झूठी गारंटी पर टिकी
Image Courtesy : BJP/Youtube

बेंगलुरु। पीएम  नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में आयोजित  ऑर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस समारोह में कांग्रेस और DMK पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और DMK के बीच पिछले 25-30 वर्षों से बेहद करीबी राजनीतिक संबंध रहे, लेकिन सत्ता का समीकरण बदलते ही कांग्रेस ने DMK को धोखा दे दिया।

अपने भाषण में पीएम ने यह भी कहा कि केंद्र में 10 साल तक चली यूपीए सरकार DMK के समर्थन की वजह से ही टिक पाई थी। DMK ने हर संकट में कांग्रेस का साथ दिया, लेकिन बाद में कांग्रेस ने उसी सहयोगी दल की पीठ में छुरा घोंप दिया।

कांग्रेस धोखा देने में माहिर, पार्टी की गारंटी भी झूठी 

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए कहा कि पार्टी केवल झूठ और भ्रम की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी भी झूठी साबित होती है। पीएम ने कर्नाटक सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में पिछले तीन वर्षों से जनता के मुद्दों की बजाय सत्ता संघर्ष और अंदरूनी खींचतान चल रही है।

यह भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा सरमा फिर बने BJP विधायक दल के नेता, CM शपथ की तारीख फाइनल

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में यह तक स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा मुख्यमंत्री कितने दिन पद पर बने रहेंगे और कब किसी दूसरे नेता को मौका दिया जाएगा।

400 सीटें जीतने वाली पार्टी 100 पार करने में असमर्थ

मोदी ने कांग्रेस के राजनीतिक प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कभी 400 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी अब पिछले तीन लोकसभा चुनावों में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। पीएम ने कहा कि लगातार हार के बावजूद कांग्रेस और उसके सहयोगी दल आत्ममंथन करने के बजाय अपनी असफलता के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराते हैं।

यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay : विजय ने पारंपरिक कपड़ों को छोड़ पेंट शर्ट में ली शपथ, राज्यपाल ने टोका, पढ़े 4 वायरल मोमेंट्स

बंगाल, असम और पुडुचेरी में BJP की जीत का जिक्र

प्रधानमंत्री ने हालिया चुनावी सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में भाजपा और NDA को मजबूत जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार और असम में तीसरी बार NDA सरकार बनी है।
पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि एक समय वहां भाजपा के सिर्फ तीन विधायक थे, लेकिन अब पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाई और 200 से ज्यादा विधायक जीतकर नई राजनीतिक ताकत बन गई। केरल को लेकर भी उन्होंने कहा कि वहां भाजपा की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है और आने वाले समय में पार्टी और मजबूत होगी।

Breaking News

तेलंगाना और गुजरात दौरे पर भी रहेंगे पीएम

बेंगलुरु कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दोपहर में हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद वह गुजरात रवाना होंगे। 11 मई को पीएम सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में वडोदरा में ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts