Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi Death Threat : पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया फोन, महिला को लिया हिरासत में

Follow on Google News
PM Modi Death Threat : पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया फोन, महिला को लिया हिरासत में
मुंबई। आर्थिक राजधानी मुंबई के पुलिस कंट्रोल रूप पर फोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट बताती है कि इस मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया गया है, जिसकी मानसिक स्थिति अस्थिर है।

पीसीआर में आया था फोन

पीएम मोदी को नुकसान पहुंचाने या जान से मारने की धमकी के मामले में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों का बयान भी सामने आ गया है। बुधवार को शहर के पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में धमकी से संबंधित एक फोन आया। फोन पश्चिमी उपनगर के अंबोली से आने के संकेत मिले और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने फोन करने वाली महिला का पता लगाया और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद महिला मानसिक रूप से अस्थिर पाई गई और यह फोन ‘मजाकिया' तौर पर किया जाना करार दिया गया। अधिकारी ने बताया कि महिला के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला नहीं है और जांच की जा रही है।

SPG करती प्रधानमंत्री की सुरक्षा

देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष तौर पर स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप यानी SPG के पास होती है। प्रधानमंत्री के आसपास पहला सुरक्षा घेरा सिर्फ एसपीजी जवानों का होता है। बता दें कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे इन जवानों को अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की गाइडलाइन के मुताबिक ट्रेनिंग दी जाती है। यह MNF-2000 असॉल्ट राइफल, ऑटोमेटिक गन और 17M रिवॉल्वर जैसे आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं।

पहले भी मिल चुकी जान से मारने की धमकी

प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने का यह पहला मामला नहीं है। पीएम मोदी को पिछले छह वर्षों में तीन बार जान से मारने की धमकी मिली है। 2023 : हरियाणा के सोनीपत जिले के मोहाना गांव के एक युवक ने वीडियो वायरल कर प्रधानमंत्री मोदी को गोली मारने की धमकी दी। युवक ने खुद को हरियाणा का बदमाश बताते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी उनके सामने आए तो वह उन्हें गोली मार देगा। 2022 : केरल के भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को मिले एक खत में जेवियर नाम के व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी को राजीव गांधी जैसी साजिश में जान से मारने की धमकी दी। उस समय पीएम केरल दौरे पर जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। 2018 : महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने खुद को जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य बताया और देश के पांच प्रमुख शहरों में धमाके करने की बात कही। इस व्यक्ति ने ISIS के झंडे की तस्वीर भी पोस्ट की थी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts