Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी ने मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों को दी उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

Follow on Google News
PM मोदी ने मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों को दी उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, हरियाणा और कर्नाटक के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया के 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रदेश के रहवासियों को बधाई दी है।

मप्र प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे : मोदी

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि विकास की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा यह राज्य अमृतकाल में देश के संकल्पों को साकार करने में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, "मेरी कामना है कि यह राज्य प्रगति के पथ पर यूं ही निरंतर अग्रसर रहे।

लोगों की जीवंतता छत्तीसगढ़ को एक विशेष राज्य बनाती है : मोदी

छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां के लोगों की जीवंतता इसे एक विशेष राज्य बनाती है। उन्होंने कहा, इस राज्य की संस्कृति को समृद्ध बनाने में हमारे आदिवासी समुदायों का बहुत ही अहम योगदान है। प्रदेश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मैं प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

आंध्र प्रदेश के लोगों ने उत्कृष्टता के विभिन्न क्षेत्रों में छाप छोड़ी : मोदी

पीएम मोदी ने लिखा- आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर मैं इस गतिशील राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट संकल्प और दृढ़ता के साथ, आंध्र प्रदेश के लोगों ने उत्कृष्टता के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है। मैं उनकी निरंतर समृद्धि और सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।

हरियाणा के युवा इनोवेशन की दुनिया में अपना परचम लहरा रहे : मोदी

हरियाणा के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रदेश ने हमेशा ही कृषि और रक्षा जैसे बड़े क्षेत्रों में देश को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, यहां के युवा इनोवेशन की दुनिया में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। मेरी कामना है कि विकास के हर मानदंड पर यह राज्य नए-नए कीर्तिमान गढ़ता रहे।

कर्नाटक प्राचीन नवाचार और आधुनिक उद्यम का उद्गम स्थल है : मोदी

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कर्नाटक के लोगों को शुभकामनाएं दीं, इस कन्नड़ राज्योत्सव पर हम कर्नाटक की भावना का जश्न मनाते हैं, जो प्राचीन नवाचार और आधुनिक उद्यम का उद्गम स्थल है। इसके लोग, गर्मजोशी और ज्ञान का मिश्रण, महानता की ओर राज्य की निरंतर यात्रा को बढ़ावा देते हैं। कर्नाटक का विकास, नवाचार और प्रेरणा जारी रहे।

मोदी बोले- केरल पिरवी के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के स्थापना दिवस पर भी राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, केरल पिरवी के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। लगन और सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि की विशेष पहचान वाले केरल के लोग लचीलेपन और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं।" उन्होंने राज्यवासियों की सफलता की कामना की। केरल अपने स्थापना दिवस को केरल पिरवी दिवस के रूप में मनाता है। इसका गठन देश की आजादी के बाद 1 नवंबर 1956 को हुआ था। इससे पहले, केरल विभिन्न शासकों के अधीन तीन प्रमुख प्रांतों और कई बाहरी क्षेत्रों का हिस्सा था। ये भी पढ़ें- MP Foundation Day 2023 : 68 साल का हुआ मध्य प्रदेश, जानिए इस बार किस तरह अपना जन्मदिन मनाएगा ‘देश का दिल’
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts