Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dr. Manmohan Singh Passes Away : डॉ. मनमोहन सिंह को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- उच्च पदों पर रहने के बावजूद अपनी जुड़ों से रहे

Follow on Google News
Dr. Manmohan Singh Passes Away : डॉ. मनमोहन सिंह को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- उच्च पदों पर रहने के बावजूद अपनी जुड़ों से रहे
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उनकी सरलता, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए संदेश जारी किया, इस दौरान वो भावुक थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उन्होंने एक शोक संदेश जारी करते हुए कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक बड़ा झटका है। वे हमेशा ईमानदारी, सादगी और सुधारों के प्रति समर्पण के लिए याद किए जाएंगे।" प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. सिंह एक महान अर्थशास्त्री और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

आर्थिक सुधारों के जनक

उन्होंने आगे कहा, डॉ. मनमोहन सिंह को आर्थिक उदारीकरण की नींव रखने वाले नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। वे पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे और 1991 में देश को आर्थिक संकट से उबारते हुए नई आर्थिक नीति का सूत्रपात किया। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और योजना आयोग के उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

बड़े पदों पर रहने के बावजूद जड़ों से जुड़े रहे

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. सिंह के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा, "वे उच्च पदों पर रहने के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े रहे। उनकी सौम्यता और बौद्धिकता उनकी पहचान थी।" उन्होंने डॉ. सिंह के साथ राज्यसभा और मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हुई चर्चाओं को याद करते हुए कहा कि वे एक सरल और सहृदय नेता थे। प्रधानमंत्री ने डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। डॉ. सिंह का योगदान हमेशा देश के विकास यात्रा में अमिट रहेगा।" ये भी पढ़ें- Dr. Manmohan Singh Passes Away : पाकिस्तान छोड़ कर आया परिवार, भारत के अर्थव्यवस्था को दी नई दिशा, कभी राजीव गांधी ने कहा था ‘जोकर’
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts