🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

चिंता छोड़िए, मैं आपके साथ हूं, पीएम मोदी ने NDA के नए सांसदों से की मुलाकात; संसद के हंगामे पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनडीए सहयोगी दलों के सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात कर संगठन, जनसेवा और विकास को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने सांसदों से कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए सत्ता का प्रभावी ढंग से उपयोग करें। साथ ही लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान के लिए सक्रिय रहने की भी सलाह दी।
Follow on Google News
चिंता छोड़िए, मैं आपके साथ हूं, पीएम मोदी ने NDA के नए सांसदों से की मुलाकात; संसद के हंगामे पर जताई चिंता
चिंता छोड़िए, मैं आपके साथ हूं, पीएम मोदी ने NDA के नए सांसदों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने शिवसेना, एनसीपीआई, एनसीपी (अजित पवार) समेत करीब 45 सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पूरा एनडीए एक परिवार है और सभी सांसद विकास कार्यों के लिए सीधे पीएमओ से संपर्क कर सकते हैं। पीएम ने स्वास्थ्य, अनुशासन और पार्टी लाइन का पालन करने पर भी जोर दिया। 

करीब 45 सांसदों के साथ नाश्ते पर हुई बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिवसेना, एनसीपीआई, एनसीपी (अजित पवार) और अन्य सहयोगी दलों के सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात की। इस बैठक में शिवसेना के 7, एनसीपीआई के 20, अजित पवार की एनसीपी के 2 और उपेंद्र कुशवाहा समेत करीब 45 सांसद शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा एनडीए एक परिवार है और सभी का लक्ष्य देश के विकास के लिए मिलकर काम करना है।

Meta पर अमेरिकी कोर्ट का ₹9,030 करोड़ का जुर्माना, कहा- सोशल मीडिया से युवाओं की मेंटल हेल्थ पर पड़ा बुरा असर

'विकास कार्यों के लिए सीधे पीएमओ से करें संपर्क' 

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सत्ता का प्रभावी ढंग से उपयोग करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर किसी विकास कार्य में जरूरत पड़े तो सांसद सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क कर सकते हैं। पीएम ने प्रत्येक सांसद से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके संसदीय क्षेत्रों और कार्यों की जानकारी भी ली।

'अपने शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखें' 

Raipur: रावतपुरा सरकार केस में CBI की फोन टैपिंग अवैध, हाईकोर्ट ने रिकॉर्डिंग्स मिटाने के दिए आदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में गरीब, मजदूर, किसान और आम लोगों से लगातार मिलें और उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबाळकर से उनके योगाभ्यास की भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि अच्छी सेहत के साथ ही बेहतर तरीके से देश की सेवा की जा सकती है।

'संसद के अंदर की चिंता बाहन ना ले जाएं'

प्रधानमंत्री ने सांसदों को पार्टी की नीति का पालन करने और हर मुद्दे पर शांतिपूर्वक अपनी बात रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर की चिंता को बाहर नहीं ले जाना चाहिए। गुस्से में बोलने या चिल्लाने की आवश्यकता नहीं है। सांसदों को हर विषय पर पार्टी की नीति के अनुरूप संयम और जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।

Breaking News

बैठक के बाद नेताओं ने जताया आभार

बैठक के बाद बागी टीएमसी सांसद और एनसीपीआई नेता काकोली घोष ने प्रधानमंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ज्ञान और मार्गदर्शन प्रेरणादायक है। इसी के साथ काकोली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि चाहे कोई दल लंबे समय से एनडीए का हिस्सा हो या हाल ही में गठबंधन में शामिल हुआ हो, सभी एक परिवार हैं और देश की तरक्की के लिए मिलकर काम करेंगे।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

icon

Latest Posts