Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फ्रांस में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा, 276 यात्री थे सवार, मानव तस्करी के संदेह में चार दिन तक रोक रखा

Follow on Google News
फ्रांस में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा, 276 यात्री थे सवार, मानव तस्करी के संदेह में चार दिन तक रोक रखा
मुंबई। मानव तस्करी के संदेह की जांच के लिए फ्रांस में चार दिन रोक कर रखा गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार को मुंबई पहुंचा। इस विमान में अधिकतर भारतीय नागरिक सवार थे। इस विमान ने 25 दिसंबर की शाम पेरिस के वेट्री एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। यह मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

मानव तस्करी के संदेह में रोका था

रोमानिया की एक कंपनी द्वारा संचालित निकारागुआ जा रही उड़ान को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वेट्री हवाई अड्डे पर चार दिन के लिए रोका गया था। अधिकारी ने बताया कि एयरबस ए340 विमान तड़के 4 बजे के कुछ ही समय बाद मुंबई पहुंचा। विमान ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब ढाई बजे वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रही उड़ान को ‘‘मानव तस्करी'' के संदेह में गुरुवार को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वेट्री हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था।

फ्रांस में अभी 25 लोग हैं

फ्रांसीसी प्राधिकारियों के अनुसार, जिस विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी, उसमें 276 यात्री सवार थे और दो नाबालिगों सहित 25 लोगों ने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन किया है और वे अभी फ्रांस में ही हैं। फ्रांस के एक समाचार चैनल ने बताया कि दो अन्य यात्रियों को आज न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया।

एयरपोर्ट पर ही यात्रियों को रखा

बता दें कि विमान वेट्री एयरपोर्ट पर फ्यूल भरने के लिए उतरा था। इस दौरान फ्रांस के अधिकारियों को सूचना मिली की इसमें मानव तस्करी के लोगों को ले जाया जा रहा है, जिसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया। इसके बाद वेट्री एयरपोर्ट पर रिसेप्शन हॉल को वेटिंग एरिया में बदलकर सभी यात्रियों को वहां रोका गया।

दो यात्रियों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को पर के एंट्री हॉल में रखा गया था। पुलिस ने इस एरिया में दूसरे यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। वहीं पेरिस प्रॉसीक्यूटर ऑफिस ने बताया था कि शुक्रवार को हिरासत में लिए गए 2 यात्रियों को शनिवार को फिर 48 घंटे के लिए हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की गई।

लीजेंड एयरलाइंस की थी फ्लाइट

फ्रांस से उड़ान भरने से जिस फ्लाइट को रोका गया था, वह लीजेंड एयरलाइंस की थी। इस घटना के बाद एयरलाइंस की वकील लिलियाना बकायोको ने कहा कि एयरबस A340 के चालक दल के सभी सदस्यों को पूछताछ के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई। उन्होंने इससे पहले कहा था कि अगर अभियोजकों ने एयरलाइंस के खिलाफ आरोप दायर किए तो वह भी मुकदमा दायर करेंगे। ये भी पढ़ें- 303 यात्रियों से भरे विमान को फ्रांस से जाने की इजाजत मिली, तीन दिनों तक रोका, मानव तस्करी का लगा था आरोप ये भी पढ़ें- 300 से ज्यादा भारतीय यात्रियों वाला विमान फ्रांस में रोका, मानव तस्करी का शक; भारतीय दूतावास जांच में जुटा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts