PlayBreaking News

Pitru Paksha 2022 : इस दिन से शुरू हो रहे पितृपक्ष, जानें महत्व एवं श्राद्ध की संपूर्ण तिथियां

Follow on Google News
Pitru Paksha 2022 : इस दिन से शुरू हो रहे पितृपक्ष, जानें महत्व एवं श्राद्ध की संपूर्ण तिथियां
Pitru Paksha 2022 : पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत होती है जो आश्विन मास की अमावस्या के साथ समाप्त होते हैं। इस 15 दिनों में पितरों का तर्पण करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं पितृपक्ष का महत्‍व और इसकी महत्‍वपूर्ण तिथियां।

कब से शुरू हो रहे पितृपक्ष 2022 ?

साल 2022 में पितृपक्ष 10 सितंबर से शुरू होंगे और इनका समापन 25 सितंबर 2022 को होगा।

पितृपक्ष का महत्व

पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि हर मनुष्य का जन्म पिंडज योनि के तहत होता है, इसलिए पिंड का रूप में ही उसका तर्पण भी किया जाता है। जिन लोगों को अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि के बारे में जानकारी नहीं हैं, वे लो अमावस्या के दिन श्राद्ध कर सकते हैं। कुंडली में पितृ दोष दूर करने के लिए पितृपक्ष का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इन दिनों पितरों को खुश करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं।

आत्मा की शांति के लिए दान का महत्व

पितृपक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान का धार्मिक महत्व है। पितृपक्ष 15 दिन की अवधि के लिए होता है और इस दौरान पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए पूरे विधि विधान के साथ उनका श्राद्ध किया जाता है। हर साल ही पितृपक्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से शुरू होता है और आश्विन मास की अमावस्या तक रहता है। इस अवधि के दौरान तिथि के अनुसार अपने पूर्वजों का श्राद्ध किया जाना चाहिए। ये भी पढ़ें: Naag Panchami 2022 : रात 12 बजे तक श्रद्धालु कर सकेंगे दुर्लभ प्रतिमा के दर्शन, साल में सिर्फ एक दिन खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर

पितृपक्ष की प्रमुख तिथियां

  • 10 सितंबर 2022- पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
  • 11 सितंबर 2022- प्रतिपदा श्राद्ध, आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा
  • 12 सितंबर 2022- आश्विन, कृष्ण द्वितीया
  • 13 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण तृतीया
  • 14 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण चतुर्थी
  • 15 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण पंचमी
  • 16 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण षष्ठी
  • 17 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण सप्तमी
  • 18 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण अष्टमी
  • 19 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण नवमी
  • 20 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण दशमी
  • 21 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण एकादशी
  • 22 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण द्वादशी
  • 23 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी
  • 24 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी
  • 25 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण अमावस्या
(नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।) ये भी पढ़ें: Sawan Somvar 2022 : सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, व्रत-पूजा से लड़कियों को मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts