Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sawan Somvar 2022 : सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, व्रत-पूजा से लड़कियों को मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी

Sawan Somvar 2022 : सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, व्रत-पूजा से लड़कियों को मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी
सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार का काफी अधिक महत्व है। सावन का तीसरा सोमवार कल यानि 1 अगस्त को है। इस साल सावन के तीसरे सोमवार पर बेहद खास संयोग और कई योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करने से पुण्य लाभ कई गुना बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने और भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से कुंवारी लड़कियां को मनचाहा वर मिलता है तथा सुहागिनों को वैवाहिक सुख और सुखमय जीवन की प्राप्ति होती है।

तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग

सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त 2022 को है। इस दिन सावन की विनायक चतुर्थी भी पड़ रही है। इसके साथ ही इस दिन शिव योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। शिव जी के साथ इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से विशेष लाभ मिलेगा। जहां सोमवार व्रत पूजन से सुयोग्य जीवनसाथी मिलेगा। वहीं विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की पूजा और व्रत रखने से सभी बाधाएं टल जाती है और जीवन सुखमय हो जाता है।

शुभ संयोग एवं मुहूर्त

  • ये श्रावण माह के शुक्लपक्ष का पहला सोमवार है।
  • रवि योग सुबह 5:30 से 6:53 तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:37 से 12:29 तक।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 12:14 से 3:07 तक।
  • अमृत काल शाम 6:55 से 8:30 तक।

ऐसे करें भगवान शिव की पूजा

सावन सोमवार को सुबह स्नान करके एक तांबे के लोटे में अक्षत, दूध, पुष्प, बेल पत्र आदि डालें। इसके बाद शिव मंदिर जाएं और वहां शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही धूप-दीप जलाने के बाद शिव चालीसा और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें। पूजन के अंत में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भोलनाथ की आरती करें। ऐसा करने से शिवजी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज आज… जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शिव-गौरी पूजन का महत्व

सावन का अंतिम सोमवार कब है ?

सावन 2022 का चौथा और अंतिम सोमवार 8 अगस्त को है। अभी तक सावन के 2 सोमवार बीत गए हैं। पहला सोमवार 18 जुलाई और दूसरा 25 जुलाई को था। तीसरा सोमवार कल यानि 1 अगस्त को पड़ रहा है। इस साल सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। (नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।) ये भी पढ़ें: Sawan Somvar 2022 : जानिए कब से शुरू हो रहा सावन मास, इस बार नहीं पड़ेंगे 5 सोमवार धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts