पेट्रोल की राशनिंग :बाइक वालों को 200 और फोर व्हीलर्स वालों को मिलेगा सिर्फ 2000 का पेट्रोल, इस जिले के पेट्रोल पंपों पर तय कर दी लिमिट

महाराष्ट्र के जालना जिले में पेट्रोल पंपों पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल की लिमिट तय कर दी है। ताजा आदेश के तहत अब इस जिले में बाइक वालों को अधिकतम 200 का पेट्रोल पंप और फोर व्हीलर्स वालों को अधिकतम 2000 का पेट्रोल दिया जाएगा। जिले में 126 पेट्रोल पंप हैं।
Follow on Google News
बाइक वालों को 200 और फोर व्हीलर्स वालों को मिलेगा सिर्फ 2000 का पेट्रोल, इस जिले के पेट्रोल पंपों पर तय कर दी लिमिट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। इन दिनों कई पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और अन्य वाहन चालकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कुछ स्थानों पर पेट्रोल का स्टॉक अस्थायी रूप से खत्म होने की खबर के बाद लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। जहां पेट्रोल उपलब्ध है, वहां बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ियों में ईंधन भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ और सीमित उपलब्धता के कारण वाहन चालकों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और सभी लोगों को पेट्रोल उपलब्ध कराने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए हैं।

    प्रशासन ने तय की पेट्रोल भरवाने की सीमा

    जालना के जिला आपूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल की उपलब्धता को संतुलित बनाए रखने के लिए विशेष आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक दोपहिया वाहनों में अधिकतम 200 रुपये तक ही पेट्रोल भरवाया जा सकेगा, जबकि तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए 2000 रुपए की सीमा तय की गई है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत लिया गया है, ताकि सीमित स्टॉक का सही तरीके से वितरण हो सके और सभी जरूरतमंदों को पेट्रोल मिल सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति जरूरत से ज्यादा पेट्रोल जमा न करे और सभी को बराबर सुविधा मिलती रहे।

    Featured News

    बैंक छुट्टियों और भुगतान में देरी

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले सप्ताह लगातार बैंक छुट्टियां होने के कारण कई पेट्रोल पंप डीलरों का भुगतान समय पर नहीं हो सका। भुगतान में देरी के चलते तेल कंपनियों की ओर से ईंधन की सप्लाई कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। इसके अलावा तेल कंपनियों द्वारा क्रेडिट पर पेट्रोल और डीजल देने पर अस्थायी रोक लगाए जाने से भी डीलरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन कारणों से कुछ पेट्रोल पंपों पर स्टॉक कम हो गया और कई जगह पेट्रोल खत्म होने की स्थिति बन गई।

    Breaking News

    अफवाहों से बढ़ी भीड़

    पेट्रोल की कमी की खबर फैलने के बाद अफवाहों ने भी हालात को और गंभीर बना दिया। कई लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे भीड़ और लंबी कतारें बढ़ गईं। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल भरवाएं। उनका कहना है कि सप्लाई जल्द ही सामान्य होने की संभावना है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की है, ताकि अनावश्यक अव्यवस्था से बचा जा सके। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts