Petrol-Diesel Price : देशभर में 2 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, राजस्थान में VAT भी घटा; नई कीमत आज से लागू, 22 महीने बाद घटे दाम

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने लोगों को राहत दी और पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती कर दी। पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी गई है। घटे हुए दाम देशभर में आज सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। बता दें कि केंद्र सरकार के फैसले से पहले राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम पर वैट 4 प्रतिशत कम करने का ऐलान किया था। इससे पहले करीब 22 महीने पहले दाम घटाए गए थे।
https://twitter.com/PetroleumMin/status/1768302596626718888
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार यानी 14 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए लिखा- पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के परिवार का हित और सुविधा उनका लक्ष्य है। बता दें कि यह दाम आज सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं।





















