भोपाल :पीपुल्स ग्रुप का ग्रैंड होली सेलिब्रेशन, गानों में जमकर थिरके युवा, देखे तस्वीरें

रंगपंचमी के मौके पर पीपुल्स यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रोग्राम में युवाओं ने एक- दूसरे को कलर लगाकर होली मनाई, साथ ही होली के बाद लोगों ने अलग- अलग गानों पर जमकर डांस किया
पीपुल्स ग्रुप का ग्रैंड होली सेलिब्रेशन, गानों में जमकर थिरके युवा, देखे तस्वीरें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी में रंगपंचमी के मौके पर पीपुल्स ग्रुप द्वारा आयोजित सेलिब्रेशन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट की डिजिटल टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे। प्रोग्राम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्णा गौर भी मौजूद रही।

    इसके अलावा पीपुल्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भी एक- दूसरे को कल लगाकर रंगपंचमी की बधाई। प्रोग्राम में मौजूद लोगों ने होली खेलने के बाद जब डांस का मौका आया इसमें भी युवाओं सहित कई लोगों ने जमकर डांस किया। 

    कार्यक्रम में छाया उत्साह

    रंगों और खुशियों से भरे इस आयोजन में पीपुल्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इसके बाद संगीत और डांस ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। युवाओं के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी जमकर डांस किया और रंगपंचमी के इस उत्सव को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे की झलक साफ नजर आई।

    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts