पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में आई खराबी; मंत्री और सांसद थे सवार

पटना। बुधवार को पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। बता दें कि यह खराबी तब आई जब फ्लाइट पटना एयरपोर्ट से उड़ान भर चुकी थी। 10 मिनट तक विमान हवा में रहा, जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट नंबर 6e 2074 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को तत्काल पटना एयरपोर्ट के रनवे पर उतारा गया।
विमान में सवार थे मंत्री-सांसद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फ्लाइट में बिहार के मंत्री संजय झा और जदयू सांसद सुनील कुमार भी सवार थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार ये लैंडिंग पूरी तरह से सेफ थी, इसकी पुष्टि पटना एयरपोर्ट डायरेक्टर ने की है। इस विमान में 187 यात्री सवार थे।





















