Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Triple Talaq Case: पति ने बाहर खड़े होकर बोला ‘तलाक-तलाक-तलाक’

भोपाल में एक पति ने अपनी पत्नी को बंदूक की नोक पर धमकाते हुए तीन तलाक दे दिया।
Follow on Google News
पति ने बाहर खड़े होकर बोला ‘तलाक-तलाक-तलाक’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। पति ने अपनी पत्नी को बंदूक पर धमकाकर तीन तलाक दे दिया। डर के मारे महिला अपने रिश्तेदार के घर छिप गई और बाद में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

    पति पहुंचा रिश्तेदार के घर

    भोपाल के अशोक कॉलोनी में रहने वाली महिला कुछ समय से अपने रिश्तेदार के घर रह रही थी। उसके माता-पिता नहीं हैं। महिला का पति दानिश फर्नीचर की दुकान चलाता हैं, रविवार रात लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर उसके रिश्तेदार के घर पहुंचे। महिला ने जैसे ही पति को देखा, वह डर के मारे कमरे में जाकर छिप गई।

    तीन तलाक बोलकर चला गया पति

    पुलिस के अनुसार, आरोपी पति ने चैनल गेट के बाहर खड़े होकर तीन बार 'तलाक-तलाक-तलाक' कहा और वहां से चला गया। महिला ने बताया कि पति ने धमकी देकर रिश्ता खत्म किया।

    महिला ने की थाने में शिकायत

    महिला ने सोमवार को थाने पहुंचकर पूरी घटना पुलिस को बताई। थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त की

    थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और पति का व्यवहार अक्सर आक्रामक रहता था। पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    Latest Posts