Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत लौटीं मनु भाकर : दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने किया स्वागत, पेरिस ओलंपिक 2024 में जीते दो मेडल

भारत लौटीं मनु भाकर : दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने किया स्वागत, पेरिस ओलंपिक 2024 में जीते दो मेडल
स्पोर्ट्स डेस्क। डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद आज (7 अगस्त) भारत लौट आई हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके कोच जसपाल राणा भी नजर आए। फैंस ने दोनों को फूल मालाओं से लाद दिया और ढ़ोल बजाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मनु के माता-पिता भी मौजूद रहे। निशानेबाज मनु ने कहा 'बेहद खुशी है इतना प्यार मिल रहा हैं।' मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में और मिक्स्ड इवेंट में सबरजोत सिंह के साथ मिलकर दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

क्लोजिंग सेरेमनी के लिए वापस पेरिस जाएंगी मनु

रविवार को ओलंपिक खेलों की क्लोजिंग सेरेमनी में भाग लेने के लिए इसी सप्ताह पेरिस लौट जाएंगी। मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह के दौरान भारत की ध्वजवाहक होंगी। 22 वर्षीय मनु ने ओलंपिक निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीते हैं।

हैट्रिक लगाने का सपना रह गया अधूरा

मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को पेरिस में पहला मेडल दिलाया था। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वह तीन ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय बनकर इतिहास रचने की कगार पर थीं, लेकिन वह 25 मीटर पिस्टल इवेंट में मेडल से चूक गईं। वे विमेंस में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। हंगरी की वेरोनिका के साथ तीसरी पोजीशन के लिए हुए शूटऑफ में हारकर बाहर हो गईं। इसी के साथ उनका पेरिस ओलिंपिक में मेडल की हैट्रिक लगाने का सपना अधूरा रह गया।

भारत को शूटिंग में 12 साल बाद मेडल

भारत को ओलंपिक में 12 साल बाद शूटिंग का मेडल मनु भाकर ने दिलाया है। भारत को इस खेल में आखिरी ओलंपिक मेडल 2012 में मिला था। यह शूटिंग में भारत का अब तक का 5वां मेडल है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2004 में सिल्वर, अभिनव बिंद्रा ने 2008 में गोल्ड और 2012 में विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज जीता था।

शूटिंग में भारत के पदकवीर (ओलंपिक)

  1. राज्यवर्धन सिंह राठौड़, रजत पदक: एथेंस (2004)
  2. अभिनव बिंद्रा, स्वर्ण पदक, बीजिंग ओलंपिक (2008)
  3. गगन नारंग, कांस्य पदक: लंदन ओलंपिक (2012)
  4. विजय कुमार, रजत पदक: लंदन ओलंपिक (2012)
  5. मनु भाकर, कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024)
  6. मनु भाकर- सरबजोत स‍िंह, कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024)
  7. स्वप्निल कुसाले, कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024)

ओलंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट, जानें कौन, कब बना विजेता

भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन पदक जीते हैं और ये तीनों पदक कांस्य रहे हैं।
एथलीट/खेल  मेडल  इवेंट  ओलंपिक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड* सिल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड** सिल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेरिस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम सिल्वर पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सिल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार सिल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार सिल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु सिल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू सिल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020
मनु भाकर ब्रॉन्ज  विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024
मनु भाकर-सरबजोत सिंह  ब्रॉन्ज  10 मीटर एयर पिस्टल म‍िक्स्ड टीम  पेरिस 2024
स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज  50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पेरिस 2024
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं तीरंदाज दीपिका कुमारी, तीसरे मेडल से चूकीं मनु भाकर, बोलीं- मैं थोड़ा ‘नर्वस’ थी…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts