Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : परिणीति और राघव चड्ढा पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, नंदी हाल में बैठकर की आराधना

Follow on Google News
VIDEO : परिणीति और राघव चड्ढा पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, नंदी हाल में बैठकर की आराधना
उज्जैन। आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना कर शिव आराधना की। दोनों जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।

नंदी हाल में बैठकर की आराधना

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा से निलंबित सांसद राघव चड्ढा अपनी मंगेतर फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ शनिवार को पहुंचे। जिन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पंडित यश गुरु से रुद्र एवं शांति पाठ कराया। वहीं दोनों ने नंदी हाल में बैठकर शिव आराधना भी की। इस दौरान जब मीडिया ने राघव चड्ढा से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने सिर्फ जय महाकाल बोलकर अपनी बात समाप्त कर दी। राघव जय महाकाल का जयकारे लगाकर निकल गए। https://twitter.com/psamachar1/status/1695379939468439864

पिता के साथ भस्म आरती में शामिल हुई थीं परिणीति

बता दें कि इससे पहले परिणीति चोपड़ा अकेली महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। परिणीति चोपड़ा 25 दिसंबर, 2022 को पिता के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची थीं। गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए और माथा टेककर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं दोनों

जानकारी के अनुसार, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी साल 13 मई को कपल ने दिल्ली में सगाई की है। महाकाल मंदिर के नंदी हाल से दोनों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर में राघव धोती सोले में थे तो परिणीति चोपड़ा परम्परा निभाती हुई साड़ी में नजर आई। दोनों ने करीब 30 मिनट तक शांति-पाठ और पूजा-अर्चना की।

कपल ने दिल्ली में की सगाई

परिणीति और राघव ने सेंट्रल दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट की। कपल की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, परिणीति की कजन सिस्टर और फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास सहित लगभग 150 मेहमानों ने शिरकत की थी। वहीं फिलहाल कपल ने शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है। आशंका जताई जा रही है कि कपल इसी साल सात फेरे ले सकता है। (इनपुट- संदीप पांडला) ये भी पढ़ें- परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के लिए गाया गाना, आप नेता ने एक्ट्रेस को किया किस; जानें कब लेंगे सात फेरे मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts