Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Panchayat 3 First Look Out : पंचायत 3 के सेट से सामने आई 'सचिव जी' की झलक, पोस्टर देख फैंस बोले- नहीं हो रहा इंतजार जल्दी करो रिलीज...

Follow on Google News
Panchayat 3 First Look Out : पंचायत 3 के सेट से सामने आई 'सचिव जी' की झलक, पोस्टर देख फैंस बोले- नहीं हो रहा इंतजार जल्दी करो रिलीज...
एंटरटेनमेंट डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे शानदार वेब सीरीज की बात की जाए तो उसमें पंचायत का नाम जरूर शामिल होता है। पंचायत सीरीज के पहले 2 सीजन हिट साबित हुए हैं। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 3 का फर्स्ट लुक रिवील किया। मेकर्स ने 'पंचायत 3' से सचिव अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) का लुक शेयर किया है। वहीं वेब सीरीज के कुछ और किरदारों की झलक भी दिखाई, जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। दर्शक अब जानना चाहते हैं कि पंचायत 3 कब रिलीज होगी।

क्या सचिव जी छोड़ेंगे फुलेरा गांव?

अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर वेब सीरीज के 2 पोस्टर शेयर किए हैं। पहले पोस्टर में, अभिषेक त्रिपाठी के रूप में एक्टर जितेंद्र कुमार का लुक दिखाया गया। पंचायत के इस पोस्टर में सचिव अपनी पीठ पर बैग लिए हैं, साथ ही मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं है कि वह गांव छोड़ रहे हैं या नहीं। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- “हम जानते हैं कि इंतजार असहनीय है, इसलिए हम आपके लिए पंचायत 3 के सेट से कुछ लाए हैं! #पंचायतऑनप्राइम सीजन 3।"

पंचायत 3 का दूसरा पोस्टर है पहेली

बात करें दूसरे पोस्टर की तो उसमें अन्य किरदारों को दिखाया गया है, जो एक बेंच पर बैठे हैं। बेंच पर बनराकस, विनोद और माधव बैठे हुए दिख रहे हैं, जिनका किरदार क्रमशः दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और बुल्लू कुमार ने निभाया है। उनके पीछे की दीवार पर लिखा हुआ है- 'ठोकर लगती है तो दर्द होता है, तभी मनुष्य सीख पाता है।' इसी के साथ अब देखना ये होगा कि, इस सीजन में ऐसा क्या होने वाला है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक शो की रिलीजिंग डेट की घोषणा नहीं की है।

नीना गुप्ता ने शूटिंग का वीडियो किया था शेयर

नवंबर में मंजू देवी की भूमिका निभाने वाली नीना गुप्ता ने सीरीज की अपनी रैप-अप पार्टी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में वह अपने ऑनस्क्रीन पति रघुबीर यादव के साथ नजर आ रहीं थीं। नीना ने कैप्शन में लिखा, ''पंचायत के तीसरे सीजन का समापन!''

बेस्ट वेब सीरीज- पंचायत 2

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) 2023 की शुरुआत 20 नवंबर को गोवा में हुई थी। इस साल से ही सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। जिसमें बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी) अवार्ड भी दिया गया। इस कैटेगरी में ‘पंचायत सीजन 2’ ने बाजी मारकर अवार्ड अपने नाम कर लिया।

सीरीज के बारे में जानें

यह सीरीज एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की यात्रा को बताती है, जो सीमित नौकरी विकल्पों के कारण उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव फुलेरा में पंचायत सचिव बन जाता है। पंचायत वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान आया था, जिसे दर्शकों द्वार बहुत प्रेम मिला था। इसके बाद साल 2022 में इस सीरीज के दूसरे पार्ट ने वापसी की और फैंस को वो सीजन भी हद से ज्यादा पसंद आया। वेब सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक और चंदन रॉय ने मुख्य भूमिका में है।

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

अब फैंस पंचायत 3 की रिलीज के लिए बेकरार हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं अपने दिन गिन रहा हूं कि कब आएगी वेब सिरीज। दूसरे ने रिलीज डेट पूछते हुए लिखा- कब आ रही है पंचायट 3 ? किसी ने लिखा एक्साइटेड तो कोई बोला मेरी फेवरेट सिरीज। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : सलमान खान का बड़ा खुलासा, ये सदस्य चला रहे हैं बिग बॉस का घर… मन्नारा से अपसेट हैं भाईजान, पहली बार होगी कोरियन स्टार की एंट्री
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts