ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Bigg Boss 17 : सलमान खान का बड़ा खुलासा, ये सदस्य चला रहे हैं बिग बॉस का घर… मन्नारा से अपसेट हैं भाईजान, पहली बार होगी कोरियन स्टार की एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 17 इन दिनों फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। शामिल कंटेस्टेंट्स में से अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। लेकिन, लेटेस्ट ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान ने एक ऐसा चौंका देने वाला खुलासा किया, जिसे सुनकर मुनव्वर के साथ कई घरवालों के होश उड़ जाते हैं। सलमान खान ने बताया कि ये घर सिर्फ तीन लोग चला रहे हैं। वो तीनो लड़कियां है।

शो अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। कुछ दिनों से खबरो में था कि बिग बॉस के घर में कोरियन सिंगर ऑरा (K-Pop Singer Aoora) की एंट्री होने जा रही है। इन अफवाहों पर अब मेकर्स ने मुहर लगाते हुए हाल ही में सिंगर ऑरा के एंट्री का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। साथ ही दूसरे प्रोमो में भाई जान की नाराजगी मन्नारा से भी साफ झलक रही है। देखें VIDEO…

किससे नफरत करती हैं मन्नारा ?

शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वीकेंड के वार में आने वाले ट्विस्ट की झलक दिखाई गई है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान घरवालों से कहते हैं कि, 8 हफ्ते हो गए हैं यहां पर।” इस घर में दो ऐसे लोग हैं, जिनके रिलेशन क्लियर हैं, वो हैं मन्नारा और अंकिता। मन्नारा हेट्स अंकिता पर अंकिता मन्नारा को हेट नहीं करतीं, पर क्लियर है कि बॉन्डिंग है कि नहीं है।

सलमान ने की ईशा की तारीफ

आगे सलमान कहते हैं, कि एक सदस्य ऐसा भी है जिन्हें अपनी पुरानी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा। लेकिन, उन्होंने बड़ी ही मैच्योरिटी के साथ अच्छे तरीके से हैंडल किया है और आगे भी करेंगी, हैंड ऑफ टू यू ईशा।

ये लड़कियां कर रहीं घर में राज

मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय फिलहाल ये शो चला रही हैं। ऐसा हम नहीं खुद सलमान खान ने बताया है। भाईजान कहते हैं कि इस घर को सिर्फ तीन लोग चला रहे हैं। मन्नारा, अंकिता और ईशा। बाकी सभी खिलाड़ी नहीं जानते कि उन्हें इस शो में क्या करना है। सलमान की यह बात सुनते ही मुनव्वर ही नहीं बल्कि अभिषेक कुमार और अनुराग डोभाल के चेहरे के रंग उड़ गए थे। देखें VIDEO…

शो में पॉप सिंगर की एंट्री

हर साल बिग बॉस के घर में एक विदेशी एंट्री होती है। लेकिन, पहली बार शो में किसी कोरियन स्टार को देखा जाएगा। हाल ही में जारी प्रोमो में ऑरा की एंट्री को कन्फर्म कर दिया गया।

कलर्स ने प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब होगी के-पॉप सेंसेशन की वाइल्ड कार्ड एंट्री, तब बदल जाएगी घर के अंदर की सिचुएशन। प्रोमो में ऑरा सॉन्ग अलबेला गाते नजर आ रहे हैं साथ ही वे सलमान के साथ कोरियन हार्ट भी बना रहे हैं। इसके बाद सिंगर बोलते हैं- जन्म से विदेशी लेकिन दिल से एकदम देसी। देखें VIDEO…

सलमान खान ने मन्नारा की लगाई क्लास

सलमान इसके बाद मन्नारा की भी क्लास लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाई जान मन्नारा से कहते हैं, ‘मैं आपसे बहुत अपसेट हूं मन्नारा। स्पॉइल्ड चाइल्ड का उम्र चला गया है अब। मुन्नवर, आपने दुनिया देखी है, ऐसा होता है क्या ? क्या ये आपकी जिम्मेदारी नहीं है ? इसके दिमाग में कुछ नहीं आएगा, ये खुद गेम खेल रही है सबके साथ।’ देखें VIDEO….

(इनपुट – सोनाली राय)

ये भी पढे़ं- Dunki Trailer Out : दोस्ती और इश्क के खातिर गोली खाने को तैयार हैं शाहरुख, डंकी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यूजर बोले- यह है प्योर सिनेमा

संबंधित खबरें...

Back to top button