Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, कराची जा रही हजारा एक्सप्रेस पटरी से उतरी; अब तक 25 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल

Follow on Google News
VIDEO : पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, कराची जा रही हजारा एक्सप्रेस पटरी से उतरी; अब तक 25 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
कराची। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नबावशाह जिले में रविवार दोपहर बड़ा रेल हादसा हो गया। रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस 10 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिसमें से 31 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस बल और रेल मंडल अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

ये हादसा कराची से लगभग 275 किमी दूर नवाबशाह में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। बता दें कि यह स्टेशन शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित है। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य और पटरी से उतरे डिब्बों से लोगों को निकालने में लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ट्रेन के डिब्बे हुए क्षतिग्रस्त

सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनास्थल पर ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। फुटेज में बचावकर्मी और पुलिसकर्मी पटरी से उतरे डिब्बों से लोगों को बाहर निकालते हुए दिखे। आम लोग भी बचाव कार्य में शामिल दिखे। https://twitter.com/psamachar1/status/1688141856939339776?s=20

कई ट्रेनों का संचालन निलंबित

ट्रेन हादसे के बाद सिंध के आंतरिक जिलों से आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। ये भी पढ़ें- भोपाल में 10 ठिकानों पर NIA की रेड, एक महिला और उसका देवर समेत 10 को लिया हिरासत में; दिल्ली में दर्ज पुराने मामले में हुई कार्रवाई
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts