Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राष्ट्रपति भवन में आज बड़ा समारोह:मामूट्टी, अलका याग्निक और रोहित शर्मा समेत 65 हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति भवन में आज दूसरा नागरिक अलंकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। इस सूची में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान शामिल हैं।
Follow on Google News
मामूट्टी, अलका याग्निक और रोहित शर्मा समेत 65 हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार

नई दिल्ली। आज राष्ट्रपति भवन एक बार फिर राष्ट्रीय गौरव के क्षण का गवाह बनने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी–II’ के तहत देश के 65 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। यह समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा और इसमें देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

अलग-अलग क्षेत्रों में भारत की चमक

इस दूसरे चरण के समारोह में कुल 65 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल है। ये सभी सम्मान कला, साहित्य, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में दिए गए योगदान के लिए हैं। सरकार ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जो दो अलग-अलग समारोहों में प्रदान किए जा रहे हैं।

पहले भी हो चुका है पहला चरण

इससे पहले 25 मई को पहले नागरिक अलंकरण समारोह में भी 65 पद्म पुरस्कार दिए गए थे। उस समय 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री से देश की हस्तियों को सम्मानित किया गया था। इस तरह दोनों चरणों को मिलाकर 2026 के पद्म पुरस्कार पूरे राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा सम्मान समारोह बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: केंद्र में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर हुए जॉर्ज कुरियन, राष्ट्रपति ने इस्तीफा किया स्वीकार

पद्म पुरस्कार: देश का प्रतिष्ठा चिह्न

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। इन्हें हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किया जाता है। इन पुरस्कारों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है-

  • पद्म विभूषण- यह उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने असाधारण और विशिष्ट सेवा दी हो।
  • पद्म भूषण- यह उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
  • पद्म श्री- यह किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय और प्रेरणादायक योगदान के लिए दिया जाता है।

ये सम्मान किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारत की पूरी सामाजिक और पेशेवर संरचना को जोड़ते हैं।

आज के समारोह के प्रमुख सम्मानित चेहरे

इस बार का समारोह कई चर्चित नामों की वजह से खास बन गया है।

  • पद्म विभूषण पाने वाले नाम- पूर्व न्यायाधीश के.टी. थॉमस (सार्वजनिक मामलों में योगदान) और प्रख्यात पत्रकार पी. नारायणन (साहित्य और शिक्षा क्षेत्र)
  • पद्म भूषण के प्रमुख नाम- इस श्रेणी में पार्श्व गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी, टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, अमेरिकी ऑन्कोलॉजिस्ट दत्तात्रेयुडु नोरी, एसकेएम मैइलानंदन और वेल्लाप्पल्ली नटेसन जैसी कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मान मिलेगा 
    इसके अलावा झारखंड के दिवंगत नेता शिबू सोरेन को भी पद्म भूषण दिया जाएगा, जिसे उनके परिवार द्वारा ग्रहण किया जाएगा।
  • पद्म श्री पाने वाले प्रमुख नाम- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, चिकित्सा क्षेत्र के प्रोफेसर प्रतीक शर्मा, पश्चिम बंगाल के प्रोफेसर महेंद्र नाथ रॉय, रूस की ल्यूडमिला खोखलोवा (साहित्य और शिक्षा) और जॉर्जिया के व्लादिमीर मेस्टविरिशविली (खेल, मरणोपरांत) है। यह सूची भारत की वैश्विक पहचान और अंतरराष्ट्रीय योगदान को भी दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: BJP का ‘बूथ गौरव दिवस’ अभियान शुरू! 6 जुलाई तक पूरे मध्य प्रदेश में होंगे विशेष कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं की मौजूदगी

इस बार की सूची में अमेरिका, रूस और जॉर्जिया जैसे देशों के नागरिक भी शामिल हैं। यह भारत के बढ़ते वैश्विक सांस्कृतिक और वैज्ञानिक जुड़ाव का संकेत माना जा रहा है। अमेरिका के डॉक्टर दत्तात्रेयुडु नोरी को चिकित्सा क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा, जबकि कई विदेशी विशेषज्ञों को पद्म श्री सम्मान मिला है।

समारोह में देश की शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी

इस भव्य आयोजन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी समेत कई बड़े नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रहेगी। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts