Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑर्डर किया नींबू पानी!रेस्टोरेंट ने थमा दिया 'Gas क्राइसिस चार्ज' का बिल, यूजर्स बोले- गैस पर गरम करेंगे क्या नींबू...

कुछ यूजर्स ने इस तरह के चार्ज की वैधता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर मेन्यू या बिल में पहले से इसकी जानकारी नहीं दी जाती है तो ग्राहकों से इस तरह का अतिरिक्त शुल्क लेना सही नहीं है।
रेस्टोरेंट ने थमा दिया 'Gas क्राइसिस चार्ज' का बिल, यूजर्स बोले- गैस पर गरम करेंगे क्या नींबू...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश में इस समय LPG सिलेंडर क्राइसिस को लेकर कई शहरों में लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है,  जिसमें कई ग्राहकों को सिलेंडर बुकिंग के बाद भी उन्हें मिलने में देरी हो रही है। वहीं कई होटल और ढाबा संचालक भी कमर्शियल सिलेंडर की कमी के चलते बिलों में एकस्ट्रा चार्ज लगा रहे हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ग्राहक को नींबू पानी ऑर्डर करने पर होटल ने ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ का बिल थमा दा गया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बिल

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रेस्टोरेंट का बिल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ नाम से अतिरिक्त शुल्क जोड़ा गया है। बिल के अनुसार एक ग्राहक ने रेस्टोरेंट में दो मिंट लेमोनेड यानी नींबू पानी ऑर्डर किए थे। मेन्यू के मुताबिक एक लेमोनेड की कीमत 179 रुपये थी। इस हिसाब से दो लेमोनेड की कुल कीमत 358 रुपये हुई। इसके बाद बिल में 5 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया गया और साथ ही 2.5 प्रतिशत सीजीएसटी तथा 2.5 प्रतिशत एसजीएसटी भी जोड़ा गया। जिससे कुल बिल 374 रुपए का हो गया।

    यह भी पढ़ें: ऐसा भी हो होता है... पार्टी में शख्स ने खाया रसगुल्ला, गले में फंसा और हो गई मौत  

    लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बिल में जोड़े गए 5 प्रतिशत ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ को लेकर हो रही है। इस चार्ज के तहत करीब 17.01 रुपये अतिरिक्त जोड़े गए। सभी टैक्स और चार्ज को जोड़ने के बाद दो मिंट लेमोनेड का टोटल बिल 374 रुपये बना। बिल सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है।

    यूजर्स का खौला गुस्सा, कही ये बात

    यह बिल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @HaramiParindey नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। पोस्ट वायरल होते ही यूजर्स ने अपने अलग-अलग मजेदार कॉमेंट्स दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर नाराजगी भी जताई और सवाल उठाया कि नींबू पानी जैसे पेय पदार्थ में ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ कैसे लगाया जा सकता है।

    Twitter Post

    यूजर्स बोले- 'नींबू' गर्म करके डाला है क्या?

    एक्स पर वायरल होने के बाद लोगों ने अलग- अलग अंदाज में अपनी रिएक्शंस शेयर किए, जिसमें उन्होंने लिखा कि नींबू गर्म करके डाला क्या, वहीं अन्य यूजर्स बोले कि ये क्या मजाक है, इतना ही नहीं एक यूजर्स ने लिखा कि...आपदा को अवसर में बदला, वहीं अन्य ने लिखा, शायद उबालकर दिया होगा, इसलिए गैस का चार्ज लिया गया होगा।

    Uploaded media

     

    Uploaded media

    बिना बताए अचानक ये कैसा चार्ज?

    कुछ यूजर्स ने इस तरह के चार्ज की वैधता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर मेन्यू या बिल में पहले से इसकी जानकारी नहीं दी जाती है तो ग्राहकों से इस तरह का अतिरिक्त शुल्क लेना सही नहीं है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह बिल किस शहर या किस रेस्टोरेंट का है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा लगातार जारी है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts