Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऐसा भी हो होता है...पार्टी में शख्स ने खाया रसगुल्ला, गले में फंसा और हो गई मौत  

झारखंड के जमशेदपुर में एक रसगुल्ला खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, रसगुल्ला ललित सिंह के गले में फंस गया था। इसके बाद उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई और कुछ ही देर में उनका दम टूट गया।
पार्टी में शख्स ने खाया रसगुल्ला, गले में फंसा और हो गई मौत  
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां एक व्यक्ति की रसगुल्ला खाते समय मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा एक पार्टी के दौरान हुआ, जहां लोग खुशी-खुशी भोजन कर रहे थे, लेकिन अचानक एक छोटी सी लापरवाही ने जानलेवा रूप ले लिया।

    अचानक बिगड़ती गई हालत

    जानकारी के अनुसार, एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी पंचायत के मलियंता गांव निवासी 41 वर्षीय ललित सिंह गांव में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। परिवार के अधिकांश लोग भोजन कर चुके थे, जबकि ललित सिंह खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके गले में रसगुल्ला फंस गया। इससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वे काफी बेचैन हो गए। मौके पर मौजूद लोगों को पहले तो समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

    अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान

    ललित सिंह की हालत गंभीर होती देख परिजनों और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत पानी पिलाया और राहत देने की कोशिश की, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें फौरन एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि उनके गले में रसगुल्ला फंसने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। 

    मिठाई खाते समय भी बरतें सावधानी

    रसगुल्ला देशभर में बेहद लोकप्रिय मिठाई है और बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसे बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि खाने-पीने की चीजों को भी सावधानी से खाना जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई भी भोजन हो, उसे अच्छी तरह चबाकर ही खाना चाहिए। जरा सी लापरवाही भी कभी-कभी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts