'ऑपरेशन अजय' के तहत 212 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने किया स्वागत

नई दिल्ली। हमास से जंग के बीच भारत सरकार ने इजराइल के अलग-अलग शहरों में फंसे भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करना शुरु कर दिया है। इसके लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन अजय' लॉन्च किया है। इसके तहत शुक्रवार सुबह 212 भारतीय नागरिकों को लेकर एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंची। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उनका स्वागत किया।
हमास ने इजराइल पर किया हमला।[/caption]
फाइल फोटो।[/caption]
इजराइल में रहते हैं 18 हजार भारतीय
भारतीय समय के अनुसार, फ्लाइट ने इजराइल के डेविड बेंगुरिअन एयरपोर्ट से गुरुवार देर रात 12:44 बजे भारत के लिए उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट में 212 यात्रियों को लेकर एअर इंडिया का विमान शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे (भारतीय समय अनुसार) दिल्ली पहुंचा। जानकारी के मुताबिक, इजराइल में करीब 18 हजार भारतीय रहते हैं। इसके अलावा कुछ भारतीय गाजा पट्टी में भी फंसे हैं। इजराइल में रहने वाले सभी भारतीयों से कहा गया है कि, वह तेल अवीव स्थित दूतावास से संपर्क करें और सरकार की वेबसाइट पर पंजीयन कराएं।
नेपाल ने भी अपने 253 नागरिकों को निकाला
इजराइल से निकाले गए नेपाली छात्रों के पहले बैच को लेकर उड़ान नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच गई है। नेपाल ने अपने 253 छात्रों को तेल अवीव से एयरलिफ्ट किया। नेपाल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक नेपाल की फ्लाइट गुरुवार सुबह 1.30 बजे काठमांडू पहुंची थी। जब इजराइल के किबुत्ज में हमास के आतंकियों ने हमला किया था, तो इस अटैक में 10 नेपाली नागरिक मारे गए थे। नेपाल के विदेश मंत्री के मुताबिक, अब तक कुल 557 नेपाली नागरिकों ने अपना पंजीकरण कराया है। जिनमें से 503 वापस नेपाल लौटना चाहते थे। [caption id="attachment_90537" align="aligncenter" width="600"]
हमास ने इजराइल पर किया हमला।[/caption]
जंग जारी, मरने वालों की संख्या बढ़ी
हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को जब शबात के दिन (यहूदियों का छुट्टी का दिन) इजराइल में घुसकर हमला कर दिया था। उसके बाद से इजराइल-हमास के बीच शुरू हुई जंग में अब तक 2,700 लोग मारे जा चुके हैं, इनमें करीब 1,300 इजराइली हैं। वहीं अब तक करीब 1,400 फिलिस्तीनियों की भी जान जा चुकी है। हमास के हमले के बाद से इजराइल ने गाजा पट्टी पर उसके ठिकानों को निशाना बनाया है। इजराइल के मुताबिक, 6 दिनों में उसकी सेना ने हमास के 3,600 ठिकानों पर हमला किया है। 6 हजार बम गाजा पर दागे गए हैं, जिनका वजन करीब 4 हजार टन है। दुनिया भर के इजराइली युद्ध में हिस्सा लेने के लिए तेल अवीव पहुंच रहे हैं। [caption id="attachment_91093" align="aligncenter" width="600"]
फाइल फोटो।[/caption]
गाजा में 400 से ज्यादा बच्चों की मौत
12 अक्टूबर को हुए हमलों में 151 फिलिस्तिनियों की मौत के बाद गाजा में कुल मौतों का आंकड़ा 1,417 हो गया। इनमें 447 बच्चे हैं। वहीं 6,268 लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 दिन में गाजा की 22 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह हुई हैं। 10 अस्पतालों और 48 स्कूलों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा UN के मुताबिक 3 लाख से ज्यादा लोग गाजा में घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।




















