Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महिला समानता और सुरक्षा के लिए दौडे एक हजार महिला और युवा

भोपाल पुलिस और गौरवी (सखी) द्वारा शक्तिरन का आयोजन
महिला समानता और सुरक्षा के लिए दौडे एक हजार महिला और युवा

प्रदेश में महिला समानता और सुरक्षा की भावना के साथ रविवार को करीब एक हजार महिलाएं व युवा शक्ति रन कार्यक्रम का हिस्सा बने। कार्यक्रम का आयोजन मप्र पुलिस आयुक्तालय और एक्शन एड एसोसिएशन भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। कार्यक्रम में सेफ सिटी इनीशिएटिव पर काम करने वाली विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं साथ मिलकर शामिल हुईं। गौरवी की कॉर्डिनेटर शिवानी सैनी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ शहर को महिलाओं और बच्चियों के लिए सुरक्षित बनाना ही नहीं बल्कि पुरुषों की सहभागिता को बढ़ाना भी था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त विनीत कपूर थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि - मैं शक्ति हूं, यह संदेश दिए जाने का मकसद है कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हर बालिका को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाते हुए, हिंसा मुक्त वातावरण का निर्माण किया जा सके। बता दें, इस शक्ति रन में महिलाओं के साथ पुरुष भी शामिल हुए।

महिला बाइकर्स और वूमन ऑटो ड्राइवर भी हुई शामिल

एक्शन एड की कार्यक्रम अधिकारी सौम्या सक्सेना ने बताया कि इस यहां सेफ सिटी कैंपेन भी लॉच हुआ। फ्लैग ऑफ पर्वतारोही ज्योति रात्रे और द रन एज गुप की प्रेसिडेंट दिव्या राय ने किया। शौर्य स्मारक से गौरवी तक आयोजित रैली में करीब 50 महिला बाइकर्स और महिला ऑटो ड्राइवर भी शामिल हुईं। इस दौरान बच्चियों की डांस परफॉर्मेंस और मार्शल आर्ट परफॉर्मेंस आकर्षण का केन्द्र रही।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts