Kawasaki ने लॉन्च की नई KLE 500 सीरीज, पेश हुआ 2027 KLE 500 SE Smart Ride एडिशन

मिलान (इटली)। कावासाकी ने अपनी नई KLE 500 एडवेंचर बाइक सीरीज को लॉन्च किया है, जिसमें बिल्कुल नया 2027 KLE 500 SE स्मार्ट राइड एडिशन शामिल है। इस मोटरसाइकिल को ग्लोबली पेश किया गया था। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड KLE 500 और KLE 500 SE मॉडल भी मौजूद हैं। SE वेरिएंट में क्लच असिस्ट और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं, जबकि मैकेनिकल सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। नई SE स्मार्ट राइड सिर्फ एक ही कलर ऑप्शन 'पर्ल ब्लिजर्ड व्हाइट' (Pearl Blizzard White) में आएगी। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी घोषणा कर दी है, लेकिन भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
जानें Kawasaki KLE 500 SE में क्या है खास
मुख्य स्पेसिफिकेशन्सइस बाइक में आसान स्टार्ट और स्टॉप के लिए मैकेनिकल सेंट्रीफ्यूगल क्लच दिया गया है। इसमें 451 cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन है जो 9,000 rpm पर 44 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 42.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्पोक व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। 2027 के लिए KLE 500 रेंज तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी।
Willys की वापसी की तैयारी में Jeep, पेश करेगी छोटी और दमदार इलेक्ट्रिक कार
स्मार्ट राइड क्लच कैसे काम करता है
KLE 500 SE स्मार्ट राइड का सबसे बड़ा अपडेट इसका सेल्फ-एंगेज्ड क्लच है। कावासाकी ने इसमें मैकेनिकल सेंट्रीफ्यूगल क्लच का इस्तेमाल किया है, जो स्टॉप-एंड-गो राइडिंग के दौरान क्लच को मैन्युअली ऑपरेट करने की जरूरत को खत्म कर देता है। जैसे ही राइडर चलना शुरू करता है, सिस्टम ऑटोमैटिक क्लच को एंगेज कर देता है और स्पीड कम होने या रुकने पर इंजन स्पीड घटते ही डिसएंगेज कर देता है। इससे शुरू और रोकते समय क्लच लीवर दबाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है और फ्रिक्शन पॉइंट सेट करने का झंझट खत्म हो जाता है। हालांकि, यह पूरी तरह ऑटोमैटिक नहीं है। चलते समय गियर बदलने के लिए राइडर को अब भी क्लच लीवर और गियर-शिफ्ट पैडल का इस्तेमाल करना होगा।
इंजन और हार्डवेयर डिटेल्स
KLE 500 SE स्मार्ट राइड में वही 451 cc का लिक्विड-कूल्ड, फोर-स्ट्रोक पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो मौजूदा मॉडल में मिलता है। इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम, DOHC लेआउट और 8 वाल्व का सेटअप है। यह मोटर 9,000 rpm पर 44 bhp की अधिकतम पावर और 6,000 rpm पर 42.6 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और चेन फाइनल ड्राइव जोड़ा गया है। इस वेरिएंट का एक बड़ा अपडेट ट्यूबलेस टायर्स का मिलना है। स्मार्ट राइड में अब भी स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। लेकिन, इसके पिछले पहिये को नए सिरे से डिजाइन किया गया है। स्टैंडर्ड SE मॉडल में 140/70-17 साइज का टायर आता था, वहीं नए स्मार्ट राइड वेरिएंट में 150/70-17 साइज का टायर दिया गया है। टूरिंग के दौरान ट्यूबलेस टायर में पंचर रिपेयर करना पारंपरिक टायर के मुकाबले आसान हो सकता है, हालांकि पंचर ठीक होगा या नहीं, यह टायर पर डैमेज की लोकेशन पर निर्भर करेगा।




















