New Parliament House : देर आए दुरुस्त आए... उमर अब्दुल्ला ने कहा- नया संसद भवन स्वागत योग्य, यह बेहद प्रभावशाली है

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार कहा कि नया संसद भवन स्वागत योग्य है और यह भव्य दिखती है। उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है, जब उनकी पार्टी समेत विपक्ष के कई दलों ने नये संसद भवन के उद्धाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि त्रिकोणीय आकार के चार मंजिला संसद भवन का निर्माण क्षेत्र 64,500 वर्गमीटर है। इस इमारत के तीन मुख्य द्वार- ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए वीडियो में लोकसभा और राज्यसभा सहित नए संसद भवन के बाहरी व अंदरूनी हिस्सों की झलक दिखाई गई है।पुराने संसद भवन का शानदार योगदान रहा : अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब वह लोकसभा सदस्य थे, तब उनके कई सहकर्मी एक नए और बेहतर संसद भवन की जरूरत को लेकर अक्सर बातें किया करते थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा, इसके उद्घाटन को लेकर मचे घमासान को कुछ क्षणों के लिए एक तरफ रख देते हैं। नया संसद भवन स्वागत करने योग्य है। पुराने संसद भवन का शानदार योगदान रहा है, लेकिन वहां कुछ वर्षों तक काम करने वाले व्यक्ति के तौर पर, हममें से बहुत से लोग नए और बेहतर संसद भवन की जरूरत के बारे में अक्सर आपस में बात करते थे। उन्होंने कहा कि 'देर आए दुरुस्त आए', और यह (नया संसद भवन) भव्य दिखती है। https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1662056962228637698उद्धाटन के बहिष्कार में नेशनल कॉन्फ्रेंस भी शामिल
कांग्रेस, वाम दल, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी, समेत 19 विपक्षी दलों ने बुधवार को ऐलान किया था कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नये संसद भवन का उद्धाटन किए जाने का बहिष्कार करेंगे। विपक्षी दलों के संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में नेशनल कॉन्फ्रेंस भी शामिल है।पीएम मोदी की लोगों से खास अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। पीएम मोदी ने वीडियो के साथ ट्वीट कर लिखा- नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा। वीडियो इस प्रतिष्ठित इमारत की झलक पेश करता है। मेरा अनुरोध है कि इस वीडियो को अपने वॉयस-ओवर (अपनी आवाज देना) के साथ साझा करें, जो आपके विचारों को व्यक्त करता हो। मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट भी करूंगा। #MyParliamentMyPride का इस्तेमाल करना न भूलें।इन 19 पार्टियों ने किया उद्घाटन समारोह का बहिष्कार
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)
- आम आदमी पार्टी
- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
- समाजवादी पार्टी
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
- झारखंड मुक्ति मोर्चा
- केरल कांग्रेस (मणि)
- विदुथलाई चिरुथिगल कच्ची
- राष्ट्रीय लोकदल (RLD)
- तृणमूल कांग्रेस (TMC)
- जनता दल (यूनाइटेड) (JDU)
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
- भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
- नेशनल कॉन्फ्रेंस
- रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
- मारुमलार्थी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK)












