Oman Currency:ओमान की करेंसी क्यों है इतनी मजबूत, 10 हजार रुपये में कितने दिन चल सकता है खर्च ?

Oman Currency हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान के दौरे पर गए थे। एक तरफ खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के बीच ओमान का नाम भी अचानक सुर्खियों में आ रहा था। वहीं ओमान और भारत की करेंसी को लेकर भी अक्सर चर्चाएं होती रहती है।
ओमान की करेंसी क्यों है इतनी मजबूत, 10 हजार रुपये में कितने दिन चल सकता है खर्च ?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत के रुपये को ओमान की करेंसी में रियाल कहते है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर भारत के 10,000 रुपये ओमान में कितनी वैल्यू रखते हैं और वहां इस रकम से क्या-क्या किया जा सकता है। तो चलिए जानते है ओमान की करेंसी के बारे में।

    भारतीय 10 हजार रुपये ओमान में कितने बनते हैं ?

    मौजूदा एक्सचेंज रेट के अनुसार 1 ओमानी रियाल करीब 230 से 245 भारतीय रुपये के आसपास माना जाता है, यानी भारत के 10,000 रुपये लगभग 42 से 43 ओमानी रियाल के बराबर होते हैं। यही वजह है कि ओमानी करेंसी दुनिया की मजबूत मुद्राओं में गिनी जाती है।

    ये भी पढ़ें: New Delhi : संसद में माइक विवाद के बीच हंगामा, स्पीकर के तंज से छिड़ी सियासी चर्चा

    इतनी रकम में कितने दिन चल सकता है खर्चा ?

    भारत का अगर कोई व्यक्ति 10,000 रुपये लेकर ओमान जाता है, तो वहां इस रकम में लंबे समय तक रहना आसान नहीं होगा। आमतौर पर यह पैसा एक दिन आराम से या फिर दो दिन बहुत सीमित खर्च के साथ चल सकता है। हालांकि इसके लिए सस्ता खाना चुनना होगा, लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना होगा और महंगे होटल्स से दूरी बनानी होगी, क्योंकि ओमान में रहने, खाने और घूमने का खर्च भारत के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

    अगर बजट 1 लाख रुपये हो ?

    अगर बात 1 लाख रुपये की करें, तो इसकी कीमत करीब 400 ओमानी रियाल के आसपास बैठती है, इस रकम में एक व्यक्ति ओमान में करीब एक महीना बेसिक लाइफस्टाइल के साथ गुजारा कर सकता है। शहर से थोड़ा बाहर एक बेडरूम फ्लैट का किराया 150 से 250 रियाल तक हो सकता है। खाने-पीने और ग्रोसरी पर 70 से 100 रियाल, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल पर 25 से 40 रियाल, जबकि बिजली-पानी और इंटरनेट जैसे बिलों पर 25 से 50 रियाल तक खर्च आ सकता है, यानि सीमित खर्च और साधारण जीवनशैली में यह बजट एक महीने तक पर्याप्त माना जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: Bengal SIR: बंगाल में एसआईआर मामले में SC का बड़ा फैसला, जानिए किन लोगों को मिलेगा वोट का अधिकार

    क्यों इतनी मजबूत है ओमान की करेंसी ?

    ओमानी रियाल के मजबूत होने की सबसे बड़ी वजह वहां की स्थिर अर्थव्यवस्था है। ओमान के पास तेल और प्राकृतिक गैस के बड़े भंडार हैं, जिससे देश की कमाई मजबूत बनी रहती है। इसके अलावा आबादी कम होने की वजह से प्रति व्यक्ति आय ज्यादा है, साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होने से भी ओमानी रियाल की ताकत बनी हुई है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts